न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'यौन उत्पीड़न' को लेकर राधिका आप्टे ने बताई यह बात !!

अभिनेत्री राधिका आप्टे का मानना है कि यौन उत्पीड़न सिर्फ ग्लैमर व शोबिज की दुनिया में ही नहीं बल्कि हर दूसरे घर में होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Nov 2017 11:53:09

'यौन उत्पीड़न' को लेकर राधिका आप्टे ने बताई यह बात !!

अभिनेत्री राधिका आप्टे का मानना है कि यौन उत्पीड़न सिर्फ ग्लैमर व शोबिज की दुनिया में ही नहीं बल्कि हर दूसरे घर में होता है। राधिका ने बताया, "यौन उत्पीड़न हर दूसरे घर में होता है, इसलिए यह सिर्फ फिल्म उद्योग का हिस्सा नहीं है। भारत सहित दुनिया में हर जगह बाल दुर्व्यवहार, घरेलू हिंसा होता है।"

उन्होंने कहा कि यह हर क्षेत्र या घर में कुछ स्तर पर या अन्य स्तर पर होता है, जिसे समाप्त करने की जरूरत है।

अभिनेत्री ने जोर देते हुए कहा कि यौन उत्पीड़न का शिकार सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष, छोटे बच्चे और हर कोई होता है। लोग अपने प्रभाव का इस्तेमाल हर स्तर पर करते हैं।

radika apte,sexual harassment,bollywood,bollywood gossips

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इसकी शुरुआत 'नहीं' कहने से होती है, चाहे आपकी महात्वकांक्षा कितनी भी बड़ी क्यों न हो। आपको इस बारे में बहादुर बनने और खुद की प्रतिभा पर भरोसा करने की जरूरत है। 'नहीं' कहें और बोलना शुरू करें क्योंकि अगर कोई एक शख्स बोलता या बोलती है तो उनकी कोई नहीं सुनने वाला, लेकिन अगर 10 लोग बोलते हैं, तो और लोग उनकी बातें सुनेंगे।"

फिल्म 'फोबिया' की अभिनेत्री एमटीवी के आगामी डिजिटल शो 'फेम-इस्तान' में मेंटर के रूप में नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि लोगों के काम करने के लिए और ज्यादा नियोजित पेशेवर मंच होने चाहिए।

हॉलीवुड के मशहूर निर्माता हार्वे वाइंस्टीन के ऊपर यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगने के बाद यौन उत्पीड़न को लेकर बहस छिड़ गई है।

यह पूछे जाने पर कि बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के मामले में कोई नाम क्यों नहीं सामने आया तो राधिका ने कहा, "डर की वजह से..क्योंकि जो लोग महात्वाकांक्षी हैं, वे डरे हुए हैं। वे सोचते हैं कि अगर वे किसी का नाम लेते हैं, जो बेहद रसूखदार हैं तो फिर उनके साथ क्या होगा? मैं बस यही बात कह रही हूं कि हर किसी को मुंह खोलना पड़ेगा।"

राधिका ने फिल्म 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' से 2005 में बॉलीवुड में आगाज किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह