न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावती' : मैं 200 प्रतिशत भंसाली के साथ हूँ : रणवीर

विवादों में घिरी फिल्म 'पद्मावती' में के कलाकारों में से एक अभिनेता रणवीर सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह फिल्म और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ खड़े हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Nov 2017 10:36:53

'पद्मावती' : मैं 200 प्रतिशत भंसाली के साथ हूँ : रणवीर

विवादों में घिरी फिल्म 'पद्मावती' में के कलाकारों में से एक अभिनेता रणवीर सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह फिल्म और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ खड़े हैं। रणवीर ने कहा कि वह 200 प्रतिशत इस फिल्म और भंसाली के साथ हैं।

मीडिया से रणवीर ने कहा, "मेरा 200 प्रतिशत समर्थन इस फिल्म और भंसाली के साथ है। यह समय काफी संजीदा है और इस समय मुझे कुछ भी कहने से मना किया गया है। इस फिल्म से जुड़ा कोई भी आधिकारिक बयान आप इसके निर्माताओं से प्राप्त कर लेंगे।"

एडिडास के 'फैशन डेस्टिनेशन डूर' स्टोर लांच पर मौजूद रणवीर ने विवादों से घिरी इस फिल्म के बारे में किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं दी।

फिल्म के बारे में की जाने वाली किसी भी टिप्पणी से पहले रणवीर ने कहा, "यहां आने के लिए शुक्रिया। इससे पहले यहां कुछ भी गलत हो, मुझे यहां से निकल जाना चाहिए।"

देश के कुछ रज्यों में रिलीज से पहले ही प्रतिबंध का सामना करने वाली फिल्म 'पद्मावती' में रणवीर को दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में देखा जाएगा।

वही, 48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान शाहिद का कहना है "अगर फिल्म को रिलीज करने से रोक दिया जाता है तो यह एक ऐसी मिसाल होगी जिस पर मुझे गर्व नहीं होगा। मेरा विश्वास है कि फिल्म रिलीज होगी। मैं मानता हूं कि इसकी प्रक्रिया मुश्किल है और जैसा कि मैंने कहा, मैं उड़ता पंजाब की रिलीज के वक्त भी इसी प्रक्रिया से गुजरा था। अंत में मैंने देखा कि फिल्म रिलीज हुई और उसे बहुत सराहा गया।" शाहिद ने कहा, "इसलिए निराश होने तक मैं आशावादी बने रहना चाहता हूं क्योंकि अतीत में ऐसा हो चुका है और मैंने देखा कि उड़ता पंजाब रिलीज हुई थी। वह पूरे भारत में रिलीज हुई थी और फिल्म को देखने के बाद पंजाब के लागों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी थी, जहां के बारे में यह फिल्म थी। मैं समझता हूं कि 'पद्मावती' के साथ भी यही होगा।"

शाहिद ने कहा, "मैं फिल्म प्रमाणन की प्रक्रिया को मानता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि अंत में 'पद्मावती' रिलीज होगी। मुझे नहीं लगता कि फिल्म में ऐसा कुछ है जोकि अस्वीकार्य या अच्छा नहीं है। मैं समझता हूं कि हमारे संविधान का कहना है कि दोषी नहीं साबित होने तक आप निर्दोष हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह