न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पद्मावती : विवाद के बावजूद भंसाली लेकर आएंगे फिल्म का दूसरा ट्रेलर

ट्रेलर रिलीज के पीछे भंसाली ने यह तरकीब निकाली है उन लोगो को जवाब देने की जो इस फिल्म का विरोध कर रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Nov 2017 12:25:50

पद्मावती : विवाद के बावजूद भंसाली लेकर आएंगे फिल्म का दूसरा ट्रेलर

संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावती का विरोध देश भर में हो रहा है। भंसाली की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं लेकिन इस विरोध के बावजूद भंसाली अपनी इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज करने वाले है। आप सोच रहे होंगे यहाँ तो फिल्म रिलीज़ को लेकर बवाल मचा हुआ है और वही भंसाली पद्मावती का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर रहे है।

आपको बता दे, ट्रेलर रिलीज के पीछे भंसाली ने यह तरकीब निकाली है उन लोगो को जवाब देने की जो इस फिल्म का विरोध कर रहे है। पद्मावती के दुसरे ट्रेलर में पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण पर ही किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इस ट्रेलर में दीपिका और शाहिद के बीच कुछ पावरफुल और रोमांटिक डायलॉग दिखाए जाएंगे। ऐसा करने से शायद वह लोग इस बात को समझ सके कि फिल्म में पद्मिनी और राजा रतन सिंह के प्रेम को उसी तरह फिल्माया गया है जैसा कि वे देखना चाहते है। फिल्म में रानी पद्मिनी की महानता के साथ किसी भी प्रकार की कोई छेड़खानी नहीं की गई है।

वही इसी बीच समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने पद्मावती के एक गाने पर नृत्य करके इस पद्मावती विवाद को और हवा दे दी है। अपर्णा यादव ने 'घूमर' गाने पर अपने भाई अमन बिष्ट के सगाई समारोह में शनिवार को लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में नृत्य किया, जिससे फिल्म का विरोध करने वालों को एक मौका मिल गया।

अब देखना है कि भंसाली की यह तरकीब कितनी काम करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल

सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई

पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा

कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन