बांग्ला एक्ट्रेस से टीएमसी सांसद बनीं नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण बढ़ते खतरे को देखते हुए अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अपने फैन्स को इसके बारे अवेयर करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नुसरत जहां हाथ धोने का सही तरीका बता रही है। लेकिन इस दौरान नुसरत एक गलती कर बैठी जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर सभी ने उनकी जमकर क्लास लगा डाली।
नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया, इस वीडियो वो फैंस को सही तरीके से हाथ धोने की सलाह दे रही है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'हम सभी को एहतियात बरतनी चाहिए और COVID-19 से बचने के लिए हर घंटे अपने हाथ जरूर धोने चाहिए। याद रखें पानी की बर्बादी ना करें। सावधान रहें - सुरक्षित रहें #SafeHands Challenge'।














