न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sacred Games 2 : दमदार डायलॉग्स के साथ एक बार फिर लौट रहा है गणेश गायतोंड़े, टीजर हुआ रिलीज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी Nawazuddin Siddiqui और सैफ अली खान Saif Ali Khan की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2 Sacred Games 2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Sep 2018 9:43:40

Sacred Games 2 : दमदार डायलॉग्स के साथ एक बार फिर लौट रहा है गणेश गायतोंड़े, टीजर हुआ रिलीज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी Nawazuddin Siddiqui और सैफ अली खान Saif Ali Khan की वेब सीरीज web series 'सेक्रेड गेम्स 2 Sacred Games 2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। नेटफ्लिक्स इंडिया Netflix India ने शुक्रवार को इसकी घोषणा कर दी है। बता दें कि अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी के 'सेक्रेड गेम्स' ने खूब चर्चाएं बटोरी थी। 'सेक्रेड गेम्स 2' के टीजर में आपको सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आवाज सुनाई दे रहे हैं। टीजर में सीरीज का कोई भी कैरेक्टर नजर नहीं आ रहा है। इसमें आपको सीजन 1 के कुछ डायलॉग्स जरूर सुनाई दे रहे हैं। नवाजुद्दीन की आवाज में 'गणेश गायतोंडे है मैं सर्वशक्तिशाली एक लौता भगवान'' और ''तुम्हें लगता है भगवान सबको बचा लेगा इस बार तो भगवान खुद को भी नहीं बचा सकता'' जैसे डायलॉग इस टीजर में सुनाई दे रहे हैं। हालांकि अभी ये साफ नहीं किया गया है कि ये सीजन कब रिलीज किया जाएगा।

nawazuddin siddiqui,saif ali khan,web series,sacred games 2,sacred games 2 teaser

आपने इस सीरीज का फर्स्ट सीजन देखा होगा तो आप गणेश गायतोंड़े से वाकिफ होंगे। वही गणेश गायतोंड़े जो 25 दिन में मुंबई के तबाह होने की घोषणा करता है और फिर अपने इशारों पर पूरी सीरीज में सरताज यानी कि सैफ को नचाता रहता है। इस सीरीज से नवाजुद्दीन सिद्दकी का एक डायलॉग- 'कभी कभी तो लगता है कि अपुनिच भगवान' है काफी लोकप्रिय हुआ था। इसके अलावा कुक्कू और बंटी जैसे किरदार भी खासे चर्चित रहे थे। इस सीजन का अंत सरताज को त्रिवेदी की डेड बॉडी मिलने के साथ ही हो गया था, जिसके बारे में गणेश गायतोड़ें पूरी सीरीज में कहता नजर आया था कि 'सब मर जाएंगे सिर्फ त्रिवेदी बचेगा'। अब देखना दिलचस्प होगा कि सीजन 2 किस करवट बैठता है और आखिर गणेश गायतोंडे कैसे वापसी करता है। ऐसा भी संभव है कि सीजन 2 में सरताज यानी कि सैफ अली खान की पर्सनल लाइफ को एक्सप्लोर किया जाए। खैर, जो भी हो हम तो अभी से 'सेक्रेड गेम्स' के सीजन 2 का इंतजार ही कर रहे हैं।

बता दें कि इस वेब सीरीज का पहला सीजन 6 जुलाई को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गया था। इसकी कहानी 80 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सैफ अली खान एक पुलिस अफसर सरताज सिंह का किरदार निभा रहे हैं और नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक गैंगस्टर गणेश गायतुंडे के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने मिलकर निर्देशित किया है। इसमें सैफ और नवाज के अलावा राधिका आप्टे भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक