न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नेटफ्लिक्स की 'मोगली' : जैकी श्रॉफ शेरखान, बल्लू अनिल कपूर तो बघिरा बनेंगे अभिषेक बच्चन

'मोगली' के मुख्य किरदारों में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों की आवाज सुनने को मिलेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Nov 2018 3:49:50

नेटफ्लिक्स की 'मोगली' : जैकी श्रॉफ शेरखान, बल्लू अनिल कपूर तो बघिरा बनेंगे अभिषेक बच्चन

बच्चों की फेवरेट फिल्म 'मोगुली: लीजेंड ऑफ द जंगल' जल्द नेत्फ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 7 दिसंबर को रिलीज करने की तैयारी है। हॉलीवुड फिल्म 'मोगली' (Mowgli) के हिंदी वर्जन में बॉलीवुड एक्टर्स का भी जादू देखने को मिलने वाला है। जी हां, भले ही फिल्म हॉलीवुड हो, लेकिन बॉलीवुड का तड़का देखने लायक होगा।

'मोगली' के मुख्य किरदारों में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों की आवाज सुनने को मिलेगी। रुडयार्ड किपलिंग के नोवल 'द जंगल बुक' पर बनी ये फिल्म बच्चों के साथ-साथ बड़े दर्शकों को भी रिझा रही है। इस फिल्म को एंडी सर्किस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आपके फेवरेट शेरखान के किरदार में आप दिग्गज ऐक्टर जैकी श्रॉफ की आवाज सुनने वाले हैं। इसके अलावा इस फिल्म के सबसे प्यारे किरदार बल्लू के लिए अनिल कपूर ने अपनी आवाज दी है और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) 'निशा' की आवाज देंगी। बघीरा की गूंज के पीछे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की आवाज सुनने को मिलेगी। इतना ही नहीं, वीरे दी वेडिंग में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) 'का' की आवाज में आकर्षिक करती हुईँ दिखेंगी।

फिलहाल यह फिल्म नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India) पर 7 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके पोस्टर नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वहीं इस फिल्म में हर किरदार के आवाज देने वाले बॉलीवुड स्टार्स ने भी इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुए ट्रेलर को यू-ट्यूब पर 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें, वॉर्नर्स ब्रदर्स ने 'मोगली' फिल्म का पहला 21 मई को जारी किया गया था। इस फिल्म के डायरेक्टर एंडी सरकीस हैं। भारत के जंगलों पर मोगली की कहानी मशहूर लेखक रुडयार्ड किपलिंग द्वारा लिखी गई है। इसी पर आधारित फिल्म 'मोगली' में एक बच्चा है जो जंगलों में जानवरों के साथ ही पला-बढ़ा होता है। इस फिल्म में रोहन चंद नाम का बच्चा 'मोगली' का किरदार निभा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल