न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलोक नाथ की पत्नी को बताई थी रेप की बात, विंता नंदा ने कहा- लेकिन नहीं की मदद

राइटर और डायरेक्टर विंता नंदा ने अपनी फेसबुक पोस्‍ट के जरिए हिन्‍दी फिल्‍मों और धारावाहिकों के चर्चित नाम आलोक नाथ पर बलात्‍कार का आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Oct 2018 8:13:37

आलोक नाथ की पत्नी को बताई थी रेप की बात, विंता नंदा ने कहा- लेकिन नहीं की मदद

राइटर और डायरेक्टर विंता नंदा ने अपनी फेसबुक पोस्‍ट के जरिए हिन्‍दी फिल्‍मों और धारावाहिकों के चर्चित नाम आलोक नाथ पर बलात्‍कार का आरोप लगाकर सनसनी पैदा कर दी है। विंता ने अपनी पोस्‍ट में सीधे तौर पर आलोक नाथ का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्‍होंने 'सबसे संस्‍कारी' शख्‍स पर 19 साल पहले रेप का आरोप लगाया। विंता की यह पोस्‍ट वायरल हो गई और लोगों को यह अंदाजा लगाने में देर नहीं लगी कि उनका इशरा आलोक नाथ की ओर है। उनके आरोपों पर आलोक नाथ सफाई भी दे चुके हैं। उनका कहना है कि इस पर बात करने का कोई फायदा नहीं है क्‍योंकि महिला की बात पर ही विश्‍वास किया जाएगा। रेप हुआ होगा लेकिन मैंने नहीं किया। विंता नंदा ने इस बयान पर रिऐक्शन देते हुए मीडिया से कहा कि, 'आपको क्या लगा था कि वह क्या बोलेंगे। यह निश्चित था कि वह सभी आरोपों से इंकार करेंगे।'

metoo,vinta nanda,alok nath,rape,sexual harassment,tanushree dutta

बता दे, विंता नंदा 90 के दशक की मशहूर डायरेक्‍टर, राइटर और प्रोड्यूसर हैं। उन्‍हें सबसे ज्‍यादा धारावाहिक 'तारा' के लिए जाना जाता है। वह तारा की प्रोड्यूसर, राइटर और डायरेक्‍टर थीं। उनका यह शो बेहद हिट साबित हुआ था। इस शो में नवनीत निशांत ने तारा की भूमिका निभाई थी। तारा का किरदार एक बिजनेस वुमेन का था जिसका दीपक सेठ नाम के एक शादीशुदा आदमी से अफेयर था। दीपक सेठ का किरदार आलोक नाथ ने निभाया था। दीपक सेठ की बेटी देवयानी सेठ का किरदार ग्रुशा कपूर ने निभाया था। हाल ही में ग्रुशा को सनी लियोन की बायोपिक 'करनजीत कौर: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ सनी लियोन' में देखा गया था। इस बायोपिक में उन्‍होंने सनी लियोन की मां की भूमिका निभाई थी। आपको बता दें कि जब 'तारा' का प्रसारण शुरू हुआ था तब केवल 52 एपिसोड बनाने की बात तय हुई थी। लेकिन शो जबरदस्‍त हिट रहा और फिर लगातार पांच सालों तक इसे प्रसारित किया जाता रहा। शो के 500 एपिसोड बनाए गए थे। विंता ने 'तारा' के अलावा 'शतरंज', 'उम्‍मीद', 'राहत', 'राहें', 'अग्निचक्र'। 'और फिर एक दिन', 'कभी-कभी' और 'मिली' जैसे धारावाहिकों का डायरेक्‍शन, प्रोडक्‍शन और लेखन का काम संभाला। उन्‍होंने कई डॉक्‍यूमेंट्री भी बनाईं हैं। उन्‍होंने 'वाइट नॉइज़' नाम की एक फिल्‍म भी बनाई जिसमें राहुल बोस और कोयल पुरी मुख्‍य भूमिकाओं में थे। इस फिल्‍म को कान फिल्‍म फेस्टिवल समेत कई अंतरराष्‍ट्रीय फ‍िल्‍म फेस्टिवल में दिखाया गया।

विंता ने साल 2012 में एशियन सेंटर फॉर एंटरटेनमेंट एजुकेशन (ACEE) की स्‍थापना की। इसके बाद उन्‍होंने साल 2013 में हॉलीवुड हेल्‍थ एंड सोसाइटी (HH&S) के साथ मिलकर अपनी इस संस्‍था के मुख्‍य प्रोग्राम द थर्ड आई की शुरुआत की। द थर्ड आई प्रोड्यूसर और नेटवर्क के साथ मिलकर फिल्‍में और टीवी प्रोग्राम बनाता है। इसके अलावा इसके तहत कॉन्‍टेंट क्रिएटर्स के लिए ईवेंट और वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाता है।

metoo,vinta nanda,alok nath,rape,sexual harassment,tanushree dutta

मैंने आवाज उठाई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया

विंता नंदा से जब सवाल किया गया कि उन्होंने घटना के बाद क्यों मीडिया में इस बारे में नहीं बताया। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मैं मीडिया में गई। आर्टिकल भी लिखा, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मुझे एहसास हुआ कि कुछ नहीं होने वाला है। मैंने खुद को संभाला। जब मेरे पास कोई काम नहीं था तब महेश भट्ट ने मुझे कभी-कभी लिखने व डायरेक्ट करने का मौका दिया। कास्टिंग के दौरान मुझे पता चला कि इसमें आलोक नाथ को लिया जा रहा है। मैंने इसका विरोध किया, लेकिन कोई भी मेरी बात समझा नहीं क्योंकि उन्हें उस व्यक्ति की असलियत के बारे में नहीं पता था। सेट पर आलोक नाथ ने मेरे लिए जो माहौल बनाया वह डरावना भरा था। एक दिन उन्होंने मुझे घर पर बुलाया और मुझे मजबूरन जाना पड़ा क्योंकि मैं डरी हुई थी कि मेरे हाथ से यह काम भी चला जाएगा। लेकिन मैं रोज उस व्यक्ति को सेट पर नहीं देख सकती थी इसलिए अगले दिन मैंने सभी को इसकी जानकारी दी कि मैं डायरेक्शन की जिम्मेदारी से खुद को अलग कर रही हूं।'

आलोक नाथ की पत्नी ने भी नहीं की मदद

विंता नंदा ने बताया कि उन्होंने आलोक नाथ की पत्नी आशु सिंह जो कभी उनकी बेस्ट फ्रेंड भी थीं, उन्हें भी रेप की घटना के बारे में बताया था। इस पर आशु ने बस यही कहा था कि वह यह सब सुनकर शॉक्ट हैं, लेकिन वह कुछ नहीं कर सकती हैं।

खुद को मानती थीं रेप के लिए जिम्मेदार

करीब दो दशक बाद खुद के साथ हुए रेप के खिलाफ आवाज उठाने वाली विंता नंदा ने बताया कि घटना के बाद वह खुद को ही जिम्मेदार मानती थी इसलिए उन्होंने आलोक नाथ पर किसी भी तरह की कार्रवाई की मांग करते हुए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि, 'मैं बोल्ड लड़कियों में से एक थी। मैं मर्दों के सामने खुलकर विचार रखती थी, पार्टियों में जाती थी। सब यही कहते थे कि लड़कियों को इतना बोल्ड नहीं होना चाहिए, इसलिए मुझे लगा कि शायद मेरी बोल्डनेस ही इस घटना की वजर बनी।'

दर्द से बेड से नहीं उठ सकी

विंता ने लगभग 20 साल पुरानी घटना शेयर करते हुए लिखा- ये 20 साल पुरानी घटना है। इस एक्टर की वाइफ मेरी बेस्ट फ्रेंड थी। एक दिन वह शहर से बाहर थीं तो उसने मुझे घर में पार्टी के लिए इनवाइट किया। हमारे लिए ये नॉर्मल बात थी। हमारे थिएटर ग्रुप के सभी दोस्त पार्टी में मिलते रहते थे। पार्टी में मेरी ड्रिंक में कुछ मिलाया गया था। रात लगभग दो बजे जब हमने घर छोड़ा तो मुझे अजीब सा लगा। मैं अपनी घर की तरफ निकल गई।

विंता लिखती हैं- मुझसे किसी ने ड्रॉप के लिए नहीं पूछा। सड़क खाली थी और मेरे घर भी काफी दूर था। तभी इस एक्टर ने गाड़ी रोकी और मुझे घर छोड़ने का ऑफर दिया। मैं इन्हे जानती थी इस वजह से उनकी कार में बैठ गई। मुझे याद है कि मेरे मुंह पर जबरदस्ती और शराब डाली गई थी और मेरा लगातार शोषण हो रहा था।

विंता अपनी पोस्ट में लिखती हैं- अगले दिन जब मैं उठी तो मुझे काफी दर्द हो रहा था। मेरा न सिर्फ रेप हुआ था बल्कि मेरे ही घर में मेरे साथ काफी बर्बरता हुई थी। मैं अपने बेड से उठ नहीं सकी। मैंने इसके बारे में अपने दोस्तों को बताया लेकिन, सभी ने मुझे इस हादसे को भूलकर आगे बढ़ने की सलाह दी।

विंता के मुताबिक- इसके बाद मेरी कंपनी बंद हो गई लेकिन मुझे एक चैनल के सीरयल को लिखने और डायरेक्ट करने का मौका मिला। लेकिन उस एक्टर ने ऐसा माहौल बना दिया मैंने सीरियल के प्रोड्यूसर से कहा कि मुझे डायरेक्टर नहीं बनना है। मैं इस शख्स के आस-पास नहीं रहना चाहती थी।

आलोक नाथ ने दिया यह रिऐक्शन

विंता नंदा के इस दावे पर आलोक नाथ ने कहा, 'कुछ तो लोग कहेंगे। न तो मैं इससे इनकार कर रहा हूं और न ही मैं इसे मानने को तैयार हूं। रेप हुआ होगा, लेकिन यह किसी और ने किया होगा। मैं इस बारे में ज़्यादा बात नहीं करना चाहता क्योंकि अब यह बाहर आ ही गया तो काफी खींचा भी जाएगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक