न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo में फंसा यह मशहूर तेज गेंदबाज, बॉलीवुड सिंगर ने लगाए आरोप

पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे तो अब इस मामले में तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा फंसते नजर आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Oct 2018 5:31:25

#MeToo में फंसा यह मशहूर तेज गेंदबाज, बॉलीवुड सिंगर ने लगाए आरोप

देश में #Me Too कैंपेन ने एक विशाल रूप ले लिया है। बॉलीवुड से शुरू हुआ इस कैंपेन में अब क्रिकेटर्स का नाम भी आने लगा है। पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे तो अब इस मामले में तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा फंसते नजर आ रहे हैं। मलिंगा पर आरोप लगाया है भारत की प्लेबैक सिंगर चिनमयी श्रीपदा ने।

सोशल मीडिया पर किसी अनजान पीड़िता की बात रखते हुए श्रीपदा ने एक पोस्ट लिखा। जिसमें आरोप लगाया है कि कुछ साल पहले आईपीएल के दौरान मुंबई के एक होटल में मलिंगा ने उस लड़की का रेप करने की कोशिश की। पीड़िता के जिस बयान को चिनमयी श्रीपदा ने पोस्ट किया है उसमें लिखा है, 'मैं अपना नाम सामने नहीं लाना चाहती। कुछ साल पहले आईपीएल के दौरान मे मुंबई के एक होटल में अपनी एक दोस्त को खोज रही थी। अचानक मुझे मलिंगा मिले और उन्होंने कहा कि मेरी फ्रेंड उनके कमरे में हैं। मैं वहीं पहुंची तो वहां कोई नहीं था।

मलिंगा ने मुझे बिस्तर पर गिरा दिया और मेरे ऊपर लेट गए। मैंने खुद को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन मुझे कामयाबी नहीं मिली। मैंने अपनी आंखे बंद कर लीं और मलिंगा मेरे चेहरे का इस्तेमाल करता रहा। तभी डोरबेल बजी और होटल का स्टाफ किसी काम से अंदर आया। मैने इसका फायदा उठाया और सीधे वॉशरूम में चली गई जहां अपना चेहरा साफ करके उस कमरे से भाग निकली। पझे पता है कि लोग कहेंगे कि वह मशहूर व्यक्ति है और मैं जानबूझकर उसके पास गई थी।’

मलिंगा ने अब तक अपने ऊपर लगे इस आरोप पर कोई सफाई नहीं दी है लेकिन सोशल मीडिया पर चिनमयी श्रीपदा की यह ट्वीट वायरल होती जा रही है। मलिंगा ने अपने करियर में कुल 30 टेस्ट मैचों में 101 विकेट्स हासिल किए हैं और 207 वनडे मुकाबलों में उनके नाम कुल 306 विकेट्स दर्ज हैं। 35 साल के मलिंगा 10 अक्टूबर को खेले गए इंग्लैंड-श्रींलका मैच के दौरान अपनी टीम का हिस्सा थे और बारिश के चलते रद्द हुए इस मुकाबले में उन्होंने पांच ओवर की गेंदबाजी भी की।

metoo,sexual harassment,lasith malinga,chinmayi,bollywood singer

'हम साथ साथ हैं' की क्रू मेंबर ने आलोक नाथ पर लगाया इल्जाम, बोलीं- मेरे सामने सारे कपड़े उतार दिए और जोर-जबरदस्ती करने लगे

'हम साथ साथ हैं' की क्रू मेंबर ने अपने साथ दुर्व्यवहार की जानकारी दी है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक एक लड़की ने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए आलोक नाथ (Alok Nath) पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। ये घटना 1998 की बताई गई है और उन्होंने इसका पूरा बयोरा दिया है। इस महिला ने बताया है कि 1998 में 'हस साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान वे क्रू मेंबर थीं और आलोक नाथ (Alok Nath) ने उनके सामने सारे कपड़े उतार दिए थे। वे फिल्म में 'संस्कारी बापूजी' का किरदार निभा रहे थे। उन्होंने बताया है, "हम लोग नाइट सीन शूट कर रहे थे और उन्हें कॉस्ट्यूम चेंज करना था। मैंने उन्हें कपड़े थमाए तो वे मेरे सामने ही पहने हुए कपड़े उतारने लगे। मैं हैरान रह गई और मैं जल्द से जल्द उस कमरे से बाहर निकल जाना चाहती थी। मैंने बाहर भागने की कोशिश की तो उसने मेरा हाथ पकड़ा लिया और जोर-जबरदस्ती करने लगा। मैंने उसका हाथ झटका और कमरे से बाहर निकल गई।" आलोक नाथ (Alok Nath) पर आरोप लगाते हुए इस महिला ने बताया कि मैंने इस घटना की जानकारी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सूरज बड़जात्या को देने का फैसला लिया क्योंकि 'वे बड़जात्या परिवार के बहुत करीबी थे और सूरज सर इस घटना को बुरी तरह लेते।' ये महिला अब फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी नहीं हैं और वे अपने परिवार को सदमा नहीं देना चाहती इसलिए उन्होंने अपना पहचान को गुप्त रखी है।

metoo,sexual harassment,lasith malinga,chinmayi,bollywood singer

सामने आया महिला समलैंगिक विवाद

महिला कॉमेडियन कनीज सुरका ने ट्विटर पर एक लम्बी पोस्ट लिखते हुए दूसरी महिला कॉमेडियन अदिति मित्तल पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है।

बिना मेरी मर्जी के जबरदस्ती किस किया, मुंह में अपनी जीभ भी डाली

- कनीज ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मेरे साथ जो हुआ उसे मुझे बताना बहुत ही जरूरी है। दो साल पहले अंधेरी बेस पर मैं लगभग 100 लोगों की ऑडियंस और कुछ कॉमेडियंस के बीच एक कॉमेडी शो होस्ट कर रही थी। तभी अचानक अदिति मित्तल अपनी सीट से उठकर मेरे पास आईं और मुझे बिना मेरी मर्जी के जबरदस्ती किस किया।'

- कनीज ने आगे लिखा है कि किस करते वक्त अदिति ने उनके मुंह में अपनी जीभ भी डाली। उन्होंने लिखा कि ये मेरे लिए बहुत ही शर्मिंदगी भरी बात थी। हर शख्स की अपनी चाहतें और सीमाएं होती हैं, लेकिन मेरे मामले में अदिति ने उन्हें तोड़ दिया। कनीज लिखती हैं कि तकरीबन एक साल तक हिम्मत जुटाने के बाद जब मैंने इस मामले में अदिति से बात की तो उन्होंने पहले तो उन्होंने अपने द्वारा की हरकत पर माफ़ी मांगी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वो मुझ ही पर हावी हो गईं, जोकि मुझे काफी तकलीफ भी दे गया।

- कनीज ने आगे लिखा है कि अदिति मित्तल के MeToo मूवमेंट पर आवाज़ उठाने की वजह से उन्हें हीरो कहा जा रहा है जोकि मुझे काफी परेशान कर रहा है। मैंने उन्हें हमारे एक म्युचुअल फ्रेंड के जरिए बात करने की कोशिश की कि वो मुझसे इस मामले में सबके सामने माफ़ी मांगें, लेकिन उन्होंने अपनी इस हरकत को नकारते हुए दोबारा से चेक करने की सलाह दे डाली।

उन्होनें लिखा कि मेरे पास सबूत है और मुझे लगता है कि लोग पीड़ित पर यकीन करते हैं। उन्होंने (अदिति) ने जो कल किया वो काफी तकलीफदेह है जिस वजह से मुझे ये कदम उठाना पड़ा, लेकिन अगर वो मुझसे पब्लिकली माफ़ी मांगती हैं तो मैं इस मामले को यहीं खत्म कर दूंगी। उधर अदिति मित्तल ने सुरका के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए खेद जताया और साथ ही लिखा कि उनकी मंशा यौन उत्पीड़न की नहीं थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल