न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo कैंपेन को असरानी ने बताया बकवास, बोले - 'इसे सीरियसली ना लें, केवल पब्लिसिटी के लिए है'

असरानी ने इस कैंपेन को बकवास बताते हुए कहा - 'यह मनोरंजन इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Oct 2018 3:27:23

#MeToo कैंपेन को असरानी ने बताया बकवास, बोले - 'इसे सीरियसली ना लें, केवल पब्लिसिटी के लिए है'

बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन ने तहलका मचा रखा है वही इन नामों के खुलासे के बाद कुछ लोगों ने #MeToo कैंपेन पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ नाम तो ऐसे हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। इन्हीं में से एक हैं मशहूर एक्टर असरानी। बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग का लोहा मनवा चुके असरानी ने #MeToo पर बयान देते हुए ऐसी बात कह दी है जो शायद महिलाओं को बिल्कुल पसंद ना आए। असरानी ने इस कैंपेन को बकवास बताते हुए कहा - 'यह मनोरंजन इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा रहा है।' असरानी ने यह बात इंटरव्यू के दौरान कही।

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए असरानी ने कहा, मैं महिलाओं का समरर्थन करता हूं, सभी को करना चाहिए। लेकिन ये सब ज्यादातर केवल पब्लिसिटी, फिल्म प्रमोशन का हिस्सा है। इससे ज्यादा कुछ नहीं। केवल आरोपों का कुछ मतलब नहीं होता। इसे सीरियसली ना लें।

बता दें कि अभी हाल ही में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। तनुश्री का आरोप था कि नाना ने फिल्म के कोरियोग्राफर से डांस में कुछ ऐसे स्टेप्स जोड़ने को कहे जिनसे वह उन्हें(तनुश्री) को छू सकें। हालांकि जब नाना सामने आए तो उन्होंने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था अभी लोग नाना पाटेकर पर लगे आरोपों के झटके से उबरे भी नहीं थे कि आलोक नाथ की खबर ने सबको चौंका दिया। टीवी की मशहूर लेखिका विनीता नंदा ने आलोक नाथ पर यौन शोषण के आरोप लगाए। विनीता के बाद एक्ट्रेस संध्या मृदुल में भी आलोक नाथ पर आरोप लगाए। इस पर आलोक नाथ के वकील का कहना था कि वह सही समय पर बोलेंगे।

metoo,comedian asrani,metoo campaign,metoo movement,rubbish

लेखक सुहेल सेठ पर चार महिलाओं ने लगाए यौन शोषण का आरोप

इंड‍ियन एक्सप्रेस की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक सुहेल सेठ के ख‍िलाफ गलत व्यवहार करने के अब तक चार मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मामला तब का है जब मह‍िला की उम्र महज 17 साल थी। बुधवार यानी 10 अक्टूबर को दोपहर में फिल्म मेकर नताशा राठौर ने व्हाट्सएप्प मैसेज का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, जिसमें कथित घटना का वर्ण किया गया है। ये घटना पीछले साल गुड़गांव में घटित हुई थी। इस मैसेज में उन्होने लिखा है कि, जब मैने सुहेल सेठ को फटकार लगाते हुए उनका सर हटा दिया फिर भी वो अपनी जीभ मेरे गले पर फेरते रहे। उसके बाद उन्होने अपना हाथ मेरे कुर्ते में डाला और मेरे ब्रेस्ट को दबाने और खीचने लगे।

metoo,comedian asrani,metoo campaign,metoo movement,rubbish

सिंगर सोना महापात्रा ने लिया अनु मलिक का नाम

बुधवार को सिंगर सोना महापात्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमे उन्होंने लिखा था कि, "जो भी लड़कियां इस घटिया आदमी से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रही हैं वो अकेली नहीं हैं। यह आदमी #KailashKher सालों से ऐसा रहा है और इस इंडस्ट्री में ऐसे कई हैं जैसे कि अनु मलिक। मैं हर किसी के बारे में ट्वीट नहीं कर सकती क्योंकि मैं 18 घंटे काम करती हूं। साथ ही मैं दूसरों के बारे में कमेंट नहीं कर सकती। ये गलत होगा।" अनु मलिक ने सोना के आरोपों पर जवाब देते हुआ कहा - "वह एक ऐसे केस की बात कर रही हैं जो सालों पहले का है। इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। मैंने कभी उसके साथ काम भी नहीं किया है। तो मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकता। वह केवल इस मामले में मेरा नाम घसीट रही हैं। मैं तो उनसे मिला भी नहीं हूं।"

metoo,comedian asrani,metoo campaign,metoo movement,rubbish

सामने आया महिला समलैंगिक विवाद

महिला कॉमेडियन कनीज सुरका ने ट्विटर पर एक लम्बी पोस्ट लिखते हुए दूसरी महिला कॉमेडियन अदिति मित्तल पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है।

बिना मेरी मर्जी के जबरदस्ती किस किया, मुंह में अपनी जीभ भी डाली

- कनीज ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मेरे साथ जो हुआ उसे मुझे बताना बहुत ही जरूरी है। दो साल पहले अंधेरी बेस पर मैं लगभग 100 लोगों की ऑडियंस और कुछ कॉमेडियंस के बीच एक कॉमेडी शो होस्ट कर रही थी। तभी अचानक अदिति मित्तल अपनी सीट से उठकर मेरे पास आईं और मुझे बिना मेरी मर्जी के जबरदस्ती किस किया।'

- कनीज ने आगे लिखा है कि किस करते वक्त अदिति ने उनके मुंह में अपनी जीभ भी डाली। उन्होंने लिखा कि ये मेरे लिए बहुत ही शर्मिंदगी भरी बात थी। हर शख्स की अपनी चाहतें और सीमाएं होती हैं, लेकिन मेरे मामले में अदिति ने उन्हें तोड़ दिया। कनीज लिखती हैं कि तकरीबन एक साल तक हिम्मत जुटाने के बाद जब मैंने इस मामले में अदिति से बात की तो उन्होंने पहले तो उन्होंने अपने द्वारा की हरकत पर माफ़ी मांगी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वो मुझ ही पर हावी हो गईं, जोकि मुझे काफी तकलीफ भी दे गया।

- कनीज ने आगे लिखा है कि अदिति मित्तल के MeToo मूवमेंट पर आवाज़ उठाने की वजह से उन्हें हीरो कहा जा रहा है जोकि मुझे काफी परेशान कर रहा है। मैंने उन्हें हमारे एक म्युचुअल फ्रेंड के जरिए बात करने की कोशिश की कि वो मुझसे इस मामले में सबके सामने माफ़ी मांगें, लेकिन उन्होंने अपनी इस हरकत को नकारते हुए दोबारा से चेक करने की सलाह दे डाली।

उन्होनें लिखा कि मेरे पास सबूत है और मुझे लगता है कि लोग पीड़ित पर यकीन करते हैं। उन्होंने (अदिति) ने जो कल किया वो काफी तकलीफदेह है जिस वजह से मुझे ये कदम उठाना पड़ा, लेकिन अगर वो मुझसे पब्लिकली माफ़ी मांगती हैं तो मैं इस मामले को यहीं खत्म कर दूंगी। उधर अदिति मित्तल ने सुरका के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए खेद जताया और साथ ही लिखा कि उनकी मंशा यौन उत्पीड़न की नहीं थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक