न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: क्या झूठा था वरुण ग्रोवर के ऊपर लगाया गया इलज़ाम, खुलासे के बाद यू-टर्न लेते हुए महिला ने डिलीट किए ट्वीट!

पढ़ाई के दिनों में वरुण पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला बैकफुट पर नजर आई और यू-टर्न लेते हुए अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया। यह सब तब हुआ जब ट्विटर पर वरुण ने एक-एक आरोपों पर विस्तार से अपना पक्ष रखा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Oct 2018 8:51:14

#MeToo: क्या झूठा था वरुण ग्रोवर के ऊपर लगाया गया इलज़ाम, खुलासे के बाद यू-टर्न लेते हुए महिला ने डिलीट किए ट्वीट!

#MeToo कैम्पेन की मदद से भारत में महिलाएं अपने साथ अतीत में हुई यौन शोषण की घटनाओं का सोशल मीडिया पर जमकर खुलासा कर रही है। इस मुहिम में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों के नाम सामने आ रहे है। नाना पाटेकर, विकास बहल, आलोक नाथ, रजत कपूर, कैलाश खेर, उत्सव चक्रवर्ती के बाद अब इंडस्ट्री के मशहूर लेखक व कमीडियन वरुण ग्रोवर पर उनके ही कॉलेज में रही एक जूनियर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। लेकिन अब इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है ।

पढ़ाई के दिनों में वरुण पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला बैकफुट पर नजर आई और यू-टर्न लेते हुए अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया। यह सब तब हुआ जब ट्विटर पर वरुण ने एक-एक आरोपों पर विस्तार से अपना पक्ष रखा।

चार पेज का बयान जारी किया

सोशल मीडिया पर खबर तेजी से वायरल होने के बाद वरुण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चार पेज का बयान जारी किया है। वरुण ने कहा है कि कॉलेज में केवल दो ही नाटक लिखे थे, जिसमें से एक का ही निर्देशन उन्होंने किया था। जिस म्यूजिक क्लब में महिला ने शोषण की बात कही है, वहां वह कभी गया ही नहीं है। वरुण पर आरोप की जानकारी होने के बाद आईआईटी के प्रोफेसर भी वरुण ग्रोवर के बचाव में आ गए हैं। वे वरुण पर लगाए गए आरोपों पर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं। एक शिक्षक ने बताया कि तब बीएचयू के तहत ही आईटी चलता था।

2000 से 2004 तक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र रहे वरुण पर ऐसा आरोप लगाना ही गलत है। उन्होंने बताया कि 2004 में बीटेक करने के बाद उसने नौकरी नहीं की और मुंबई चला गया। वरुण का ऐसा स्वभाव ही नहीं है।

उस पर ऐसा आरोप लगाया गया, यह सुनकर आश्चर्य हो रहा है। उसके लिखे नाटक को शिलांग में अक्तूबर 2001 में आयोजित इस्टजोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में मंचन किया गया था, उस वक्त बीएचयू की टीम को गोल्ड मेडल मिला था।

क्या था आरोप

सोशल मीडिया पर लड़की के आरोपों को लेकर भेजे गए मेसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए गए थे। इनमें लिखा था, 'वरुण ग्रोवर साल 2001 में बीएचयू में मेरे सीनियर थे। वह ड्रामा सोसायटी के सदस्य थे और सच बताऊं तो मैं भी उनकी बहुत बड़ी फैन थी। राइटिंग के लिए उनका पैशन देखने के दौरान मैंने उन वॉर्निंग्स पर ध्यान नहीं दिया जिन पर मुझे देना चाहिए था। एक दोपहर उन्होंने मुझे वार्षिक फेस्ट की तैयार के लिए अपने पास बुलाया। वहां गई तो बातों-बातों में उन्होंने मुझे कहा कि मैं उन्हें अप्सरा तिलोत्तमा की याद दिलाती हूं। मैंने इसे मजाक में लिया। उन्होंने बताया कि वह नया प्ले लिख रहे हैं जिसमें मैं उनकी तिलोत्तमा बनूंगी। मुझे लेखन पसंद था इसलिए मुझे लगा उनके ड्रामा का हिस्सा बनकर मुझे सीखने का मौका मिलेगा।'

'हम एक म्यूजिक क्लब में मिले जहां उन्होंने मुझे मेरे किरदार के बारे में बताया, जिसमें बचपना होता है लेकिन वह विध्वंसक भी होती है। इस दौरान उन्होंने मुझे बताया कि किरदार के लिए मुझे कैसे चलना होगा। वह खुद को विश्वकर्मा बुलाते रहते थे, मुझे लगा यह कोई कैंपस जोक है। किरदार के बारे में बताते हुए उन्होंने खुद उसकी तरह चलकर दिखाया और फिर मुझे ऐसा करने को कहा।'

'मैं उठी और उसी तरह चलकर उनके ओर जाने लगी। उन्होंने अपने दोनों हाथ फैला लिए, मुझे लगा वह विश्वकर्मा का किरदार प्ले कर रहे हैं। जैसे ही मैं उनके नजदीक पहुंची उन्होंने मुझे अपनी ओर खींचा और कसकर पकड़ लिया। वह मेरे पीछे सटकर खड़े हो गए मैं उनका प्राइवेट पार्ट महूसस हुआ इसके बाद मुझे समझ आया कि असल में हो क्या रहा है। मैंने तुरंत उन्हें धक्का दिया और खुद को उनसे दूर किया।'

बता दें कि, वरुण ग्रोवर कई हिट फिल्मों के लेखक और गीतकार रह चुके हैं, जिनमें 'मसान', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2', 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक