न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 11 : 'पद्मावती' - फिल्म प्रमोशन नहीं, बल्कि दीपिका के बिग बॉस में आने की थी यह वजह !!

बिग बॉस के वीकेंड के वार में रविवार के एपिसोड में पद्मावती का प्रमोशन करने पहुंची दीपिका के घर में जाने की कुछ और ही वजह सामने आ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Nov 2017 2:52:04

बिग बॉस 11 : 'पद्मावती' - फिल्म प्रमोशन नहीं, बल्कि दीपिका के बिग बॉस में आने की थी यह वजह !!

बिग बॉस के वीकेंड के वार में रविवार के एपिसोड में पद्मावती का प्रमोशन करने पहुंची दीपिका के घर में जाने की कुछ और ही वजह सामने आ रही है।

बता दे, कुछ दिन पहले यह ख़बर थी कि बिग बॉस में अपनी फिल्म पद्मावती के प्रमोशन के लिए दीपिका और शाहिद आयेंगे जिसके लिए शो पर खास तैयारी की जायेगी। बताया जा रहा था कि शो के मंच को एक राज दरबार की तरह सजाया जायेगा। शाहिद और दीपिका घर के अंदर जायेंगे और घरवालों से बात करेंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और अकेली दीपिका बिग बॉस के घर में आती है।
सब को लग रहा था कि पद्मावती फिल्म की प्रमोशन के लिए आईं हैं लेकिन खबरों की माने तो इसके पीछे की असल वजह है ये है कि सलमान और संजय लीला भंसाली के बीच कुछ बाते।

संजय ने खुद सलमान को फोन करके रिक्वेस्ट किया कि वह नेशनल टीवी पर इस बात तो साफ कर दें इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे किसी की भी भावनाएं आहत हो। यही कारण है कि सलमान बार बार इस बात को कह कर लोगों को समझाना चाह रहे थे कि फिल्म में दीपिका और रणवीर के बीच कोई भी इन्टीमेट सीन नहीं है।

वही दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म 'पद्मावती' को लेकर पैदा हुए विवाद की निंदा की। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म करने के लिए 'दुर्भाग्यपूर्ण' और 'सुनियोजित' प्रयास बताया।

ममता ने ट्वीट किया, "'पद्मावती' विवाद न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि हमारी अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म करने के लिए एक राजनीतिक दल की सोची-समझी साजिश है। हम इस सुपर आपातकाल की निंदा करते हैं।"

वही पद्मावती पर उठे विवाद के चलतें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के माता-पिता के बेंगलुरु स्थित घर के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जे.सी. नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर गिरीश नाइक ने बताया, "जे.सी. नगर (उत्तरी उपनगर) में दीपिका के माता-पिता के घर के बाहर दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।"

बता दे, फिल्म की रिलीज़ को 'स्वेछा' से स्थगित कर दिया गया है। फिल्म की निर्माता और वितरक वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'पद्मावती' की निर्माण कंपनी वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने अपनी पूर्वनिर्धारित तारीख 1 दिसंबर, 2017 को फिल्म की रिलीज स्थगित कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन