न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'द नन' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, औंधे मुंह गिरी 'लैला मजनू' और 'गली गुलियां'

इस हफ्ते भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चार फिल्में 'द नन The Nun', 'पलटन Paltan', 'लैला मजनू Laila Majnu' और 'गली गुलियां Gali Guliyan' ने दस्तक दी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Sep 2018 6:43:32

'द नन' की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, औंधे मुंह गिरी 'लैला मजनू' और 'गली गुलियां'

इस हफ्ते भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चार फिल्में 'द नन The Nun', 'पलटन Paltan', 'लैला मजनू Laila Majnu' और 'गली गुलियां Gali Guliyan' ने दस्तक दी। 'द नन' ने शुक्रवार को रिलीज हुई तीन बॉलीवुड फिल्मों को कमाई के मामले में बेहद पीछे छोड़ दिया है। जे पी दत्ता की मल्टीस्टारर फिल्म 'पलटन' ने धीमी शुरुआत करते हुए पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये बटोरे। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म 'लैला मजनू' ने पहले दिन 30 लाख रुपये कमाए, जबकि मनोज वाजपेयी स्टारर Gali Guliyan सिर्फ 5 लाख रुपये का कलेक्शन कर पाई।

मल्टी स्टारर फिल्म 'पलटन' और रोमांस से भरपूर 'लैला मजनू' के मुकाबले ' द नन' ने बेहद शानदार शुरुआत की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, 'द नन' ने पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इसी के साथ यह सबसे ज्यादा कमाने वाली पहली हॉरर हॉलीवुड फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं 'द नन' बिपाशा बसु स्टारर 'राज 3' के बाद दूसरी ऐसी हॉरर फिल्म हैं, जिसने यह आंकड़ा पार किया है। 'द नन' कंजूरिंग सीरीज की चौथी फिल्म है। पिछली तीनों फिल्मों के मुकाबले 'द नन' ने बेहतर बिजनेस किया है। 'द कंजूरिंग (2013)' ने पहले दिन 6 करोड़ रुपये कमाए थे, 'द कंजूरिंग 2 (2016)' के खाते में 5.36 करोड़ आए थे और 'एनाबेल क्रिएशन (2017)' ने फर्स्ट डे 4.61 करोड़ रुपये बटोरे थे। तीनों फिल्मों से एक कदम आगे बढ़ते हुए 'द नन' ने 7.75 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक