न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईद को देखकर ‘एक्समैन’ ने बदली ‘भारत’ में प्रदर्शन तिथि

एवेंजर्स एंडगेम के बाद हॉलीवुड फिल्मों के लिए भारत एशिया में सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 01 Jun 2019 4:06:23

ईद को देखकर ‘एक्समैन’ ने बदली ‘भारत’ में प्रदर्शन तिथि

एवेंजर्स एंडगेम के बाद हॉलीवुड फिल्मों के लिए भारत एशिया में सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। इस फिल्म की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत में इस तरह की फिल्मों को देखने वाले प्रेमी अत्याधिक मात्रा में हैं। इसी के चलते फॉक्स स्टार स्टूडियो अपनी फिल्म ‘एक्समैन: डार्क फीनिक्स’ को अपनी तय प्रदर्शन तिथि से 9 दिन पहले भारत में प्रदर्शित करने जा रहा है। पहले यह फिल्म 14 जून को भारत में प्रदर्शित होने वाली थी। यूएस में यह फिल्म 7 जून को प्रदर्शित हो रही है। लेकिन अब डार्क फीनिक्स को भारत में ईद के अवसर पर 5 जून को ही प्रदर्शित किया जा रहा है। यह सम्भवत: पहला ऐसा मौका है जब हॉलीवुड की किसी फिल्म के प्रदर्शन तिथि को भारत में मनाए जाने वाले किसी त्यौंहार के चलते बदला गया हो।

x-men dark phoenix,x-men dark phoenix release date,x-men dark phoenix release date in india,hollywood,eid,hollywood news

ज्ञातव्य है कि इसी दिन भारत के सुपर सितारे सलमान खान की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्म ‘भारत’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। सलमान खान की फिल्म से टक्कर लेने का साहस कम लोगों में ही होता है। ईद पर तो उनकी हिम्मत भी खत्म हो जाती है जो थोड़ी-बहुत हिम्मत दिखाते हैं। एक तो सलमान के सामने रिलीज होने वाली फिल्म को दर्शक नहीं मिलते और दूसरा सिनेमाघर वालों की भी पहली पसंद सलमान की फिल्म होती है, ऐसे में दूसरी फिल्म के निर्माता को थिएटर्स ही खाली नहीं मिलते। लेकिन अब एक प्रतिद्वंद्वी सामने आ गया है। हॉलीवुड मूवी ‘एक्समैन डार्क फीनिक्स’ सीधे-सीधे ‘भारत’ से टक्कर ले रही है।

फॉक्स स्टार स्टूडियो की यह फिल्म यूएस में 7 जून को रिलीज होने वाली है, लेकिन भारत में इसे 5 जून को रिलीज किया जा रहा है। पहले यह फिल्म ‘भारत’ से एक सप्ताह बाद प्रदर्शित होने वाली थी। अवेंजर्स जैसी फिल्मों की भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद हॉलीवुड वालों के हौंसले बुलंद है। उन्हें समझ में आ गया है कि भारत में भी इस तरह की फिल्मों के शौकीनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि अब सलमान की फिल्मों से टक्कर लेने की हिम्मत भी आ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो