न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खिलौना बंदूक से पुलिस को डराना भारी पड़ा इस एक्ट्रेस को, गवानी पड़ी जान

हॉलीवुड Hollywood की मशहूर एक्ट्रेस वनीसा मार्केज Vanessa Marquez की मजाक-मजाक में जान चली गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Sep 2018 7:22:04

खिलौना बंदूक से पुलिस को डराना भारी पड़ा इस एक्ट्रेस को, गवानी पड़ी जान

हॉलीवुड Hollywood की मशहूर एक्ट्रेस वनीसा मार्केज Vanessa Marquez की मजाक-मजाक में जान चली गई। वनीसा ने कैलिफोर्निया की पुलिस को खिलौना बंदूक दिखाकर डराना चाहा। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने संदेह में जवाबी कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री पर फायर कर दिया। वनीशा मेडिकल ड्रामा सीरीज ईआर (ER) से चर्चा में आई थी। 49 वर्षीय वनीशा ने इस हिट सीरीज में नर्स वेंडी गोल्डमैन का किरदार अदा किया था। ये सीरीज 1994 से 1997 के बीच आॅन एयर हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस गुरुवार को पूछताछ के लिए वनीसा के साउथ पासाडेना स्थित घर पर पहुंची थी। जहां पुलिस और वनीसा के बीच तकरीबन 1.5 घंटे तक बातचीत चली। इसी दौरान वनीसा ने अपनी खिलौना बंदूक निकाल कर पुलिस पर तान दी। पुलिस को लगा कि बंदूक असली है इसलिए उन्होंने फायरिंग कर दी। गोली मारे जाने के बाद पुलिस को पता चला कि वनीसा के हाथ में मौजूद बंदूक असल में एक खिलौना थी। वनीसा साल 2005 से ही बीमार थीं। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। वनीशा पिछले साल भी उस वक्त सुर्खियों में आ गई थी जब उन्होंने हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी पर उन्हें इंडस्ट्री ब्लैकलिस्ट करवाने का आरोपी बताया था। जॉर्ज क्लूनी ईआर में वनीशा के को-स्टार रह चुके हैं। वनीशा ने कहा था कि जॉर्ज क्लूनी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्होंने और शो के उनके बाकी के को-स्टार्स ने सेट पर रेसिज्म और सेक्सिम के खिलाफ आवाज उठाई।

वनीसा को भारी डिप्रेशन की समस्या थी और बाद में उन्हें ओसीडी और शॉपिंग एडिक्शन भी हो गया था। इस बात का खुलासा वनीसा ने साल 2005 में आई एक टीवी सीरीज 'इंटरवेंशन' में किया था। माना जा रहा था कि इस शो के बाद वो अपनी मानसिक दिक्कतों से निजात पा लेंगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

सीबीएस लोकल की एक खबर के मुताबिक एक पड़ोसी ने ही पुलिस को यह खबर दी थी कि वनीसा की मानसिक हालत पहले से कहीं ज्यादा खराब हो गई है। वनीसा सबसे पहले 1988 में आई टीचर ड्रामा फिल्म स्टैंड एंड डेलिवर में दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक