न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिलिए उस एक्टर से जो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मन बैरागी' में बनेगा PM मोदी

'मन बैरागी' नाम की इस फिल्म में पीएम मोदी के युवावस्था दिनों को दिखाया जाएगा और फिल्म के पोस्टर से साफ होता है कि पीएम मोदी के बचपन के लुक को पाने के लिए काफी मेहनत की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Sep 2019 8:57:19

मिलिए उस एक्टर से जो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मन बैरागी' में बनेगा PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर बाहुबली प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने मंगलवार को उनकी जिंदगी पर बनी एक फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया। इस फिल्म को महावीर जैन और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को संजय त्रिपाठी ने लिखा है और डायरेक्ट कर रहे है। ये फिल्म इस साल के अंत में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। 'मन बैरागी' नाम की इस फिल्म में पीएम मोदी के युवावस्था दिनों को दिखाया जाएगा और फिल्म के पोस्टर से साफ होता है कि पीएम मोदी के बचपन के लुक को पाने के लिए काफी मेहनत की गई है। ऐसे में उत्सुकता बढ़ती है कि वह कौन है जो पीएम मोदी के बचपन का किरदार निभाएगा। इस एक्टर का नाम है अभय वर्मा है। अभय वर्मा ने पोस्टर रिलीज के बाद वीडियो को शेयर करते हुए कहा - हाय दोस्तों, मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब ठीक होंगे। मेरी फिल्म मन बैरागी का पहला पोस्टर रिलीज़ हो गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सभी को ये पसंद आएगी और मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ये सब मेरे साथ हो रहा है।

बता दे, संजय लीला भंसाली कुछ समय पहले फिल्म इंशाल्लाह (Inshallah) को लेकर सुर्खियों में थे। इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को कास्ट करने की खबरें थी लेकिन सलमान और भंसाली के बीच स्क्रिप्ट पर बात नहीं बन पाई और सलमान ने इस प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला कर लिया था। खबर है कि इस फिल्म में सलमान और आलिया का किसिंग सीन था और सलमान ने ऐसा करने से मना कर दिया। संजय लीला भंसाली स्क्रिप्ट में बदलाव नहीं करना चाहते थे जिसके बाद सलमान ने फिल्म छोड़ना उचित समझा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी

दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0

समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस

E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत

14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग

'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?

IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह

'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन

क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड

बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई

'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम

लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव