न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Forbes Richest Indian 2018 : टॉप पर सलमान खान, 33 प्रतिशत की गिरावट के साथ शाहरुख़ 13वीं पोजिशन पर, एक्‍ट्रेसेज में दीपिका टॉप पर

सुपरस्टार सलमान खान ने कमाई के मामले में फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हाल ही में फोर्ब्‍स की ओर से 2018 की 100 सबसे अमीर भारतीय सेलिब्रिटीज़ की लिस्ट जारी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Dec 2018 1:16:32

Forbes Richest Indian 2018 : टॉप पर सलमान खान, 33 प्रतिशत की गिरावट के साथ शाहरुख़ 13वीं पोजिशन पर, एक्‍ट्रेसेज में दीपिका टॉप पर

सुपरस्टार सलमान खान ने कमाई के मामले में फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हाल ही में फोर्ब्‍स की ओर से 2018 की 100 सबसे अमीर भारतीय सेलिब्रिटीज़ की लिस्ट जारी की है। जिसमे 52 साल के बॉलीवुड स्‍टार सलमान खान ने इस साल में 253.25 करोड़ की कमाई के लिस्ट में सबसे ऊपर है. इस साल उनकी कमाई में टाइगर जिंदा है और रेस 3 की कलेक्‍शंस के साथ ही टीवी अपीयरेंस और ब्रैंड एंडोर्समेंट्स का भी पूरा योगदान है।

सलमान खान के बाद दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। उनकी सालाना कमाई 228.09 करोड़ है। पिछले साल से उन्होंने 116.53 प्रतिशत ज्यादा कमाई इस साल की है। दरअसल टॉप 100 सेलिब्रिटी की कुल आय 3,140.25 करोड़ है। जिसका 8.06 प्रतिशत (253.25 करोड़) अकेले सलमान की कमाई है। वहीं तीसरे नंबर पर इन द‍िनों हिट फ‍िल्‍मों का पर्याय बन गए अक्षय कुमार हैं। उनकी इस साल की कमाई 185 करोड़ रुपये रही है। वहीं पिछले एक साल में कोई भी फ‍िल्‍म नहीं देने वाले शाहरुख खान 13वीं पोजिशन पर हैं। उनकी आय इस साल में 56 करोड़ बताई जा रही है जो पिछले साल की तुलना में 33 प्रतिशत कम है। वहीं अगर एक्‍ट्रेसेज की बात करें दीपिका पादुकोण टॉप पर हैं, हालांक‍ि ओवरऑल ल‍िस्‍ट में उनको करीब 113 करोड़ की कमाई के साथ चौथी पोज‍िशन मिली है जिसमें सबसे बड़ा हाथ उनकी सबसे विवादित फिल्म पद्मावत का रहा।

bollywood,forbes richest indian 2018,forbes,Salman Khan,Shah Rukh Khan,deepika padukone,priyanka chopra

वहीं हॉलीवुड में काम करने की वजह से उनकी तुलना अक्‍सर प्र‍ियंका चोपड़ा से होती है लेकिन इस साल कमाई में वह पूर्व मिस वर्ल्‍ड से कहीं आगे हैं। लिस्‍ट में प्र‍ियंका की इस साल की कमाई 18 करोड़ बताई गई है और वह 49वें पायदान पर हैं।

हर साल की तरह इस साल भी फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में दक्षिण के अभिनेताओं की उपस्थिति मिलीजुली तरीके से दिखी। इस लिस्ट पिछले साल के 13 दक्षिण सुपरस्टार के मुकाबले इस बार 17 सेलिब्रिटी हैं। बॉलीवुड अभिनेताओं की संख्या भी पिछले साल की 33 से घटकर इस बार 31 हो गई। हालांकि सभी की कमाई मिलाकर अर्जित संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले इस साल 12.89 प्रतिशत की बढ़त दिखी। सेलिब्रिटी 100 की कुल संपत्ति पिछले साल जहां 2,683.31 करोड़ थी वो इस साल बढ़कर 3,140.25 करोड़ हो गई।

इसके अलावा इस लिस्‍ट में आल‍िया भट्ट, ऐश्‍वर्या राय, सच‍िन तेंदुलकर जैसे सितारों को भी जगह मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी