न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, विवाद समाप्त होने तक बिहार में प्रदर्शित नहीं होगी 'पद्मावती'

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म 'पद्मावती' विवाद समाप्त होने तक बिहार में प्रदर्शित नहीं होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Nov 2017 5:42:28

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, विवाद समाप्त होने तक बिहार में प्रदर्शित नहीं होगी 'पद्मावती'

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म 'पद्मावती' विवाद समाप्त होने तक बिहार में प्रदर्शित नहीं होगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिल्म को लेकर अधिकारियों से कहा कि जब तक विवाद खत्म नहीं हो जाता, यह बिहार में नहीं दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यहां तक कह डाला कि जब तक फिल्म से जुड़े लोग चल रहे विवाद पर अपनी सफाई नहीं देते, यह फिल्म बिहार में प्रदर्शित नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि जब तक संजय लीला भंसाली और फिल्म से जुड़े लोग विवाद के संबंध में सफाई नहीं देंगे, यहां कोई फिल्म नहीं चलेगी।

इससे पहले सुपौल के छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को फिल्म 'पद्मावती' पर बिहार में प्रतिबंध लगाने से संबंधित एक पत्र सौंपा।

विधायक नीरज ने कहा कि इतिहास की किताबों में कहीं भी रानी पद्मावती के नृत्य करने का वर्णन नहीं है, जबकि फिल्म के ट्रेलर में उन्हें नृत्य करते दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

इससे पूर्व कई संगठन 'पद्मावती' फिल्म को लेकर यहां विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।

बिहार के मंत्री जय कुमार सिंह और विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू भी इस फिल्म को लेकर विरोध जता चुके हैं।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्मावती फिल्म को लेकर हो रहे विवाद के लिए इसके निर्माता संजय लीला भंसाली को समान रूप से दोषी ठहराते हुए कहा कि भंसाली को जनभावनाओं से खेलने की आदत हो गयी हैं।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कहना है कि पद्मावती फिल्म में आवश्यक बदलाव किये बगैर उसे प्रदेश में रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने भी कहाँ था कि उनकी सरकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को राज्य में रिलीज करने की इजाजत नहीं देगी।

वही अगर बंगाल की बात की जाए तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि उनका राज्य फिल्म और उसके कलाकारों का स्वागत करने के लिए तैयार है। ममता से जब पूछा गया कि क्या उनका राज्य प्रीमियर के लिए फिल्म के कलाकारों का स्वागत करेगा, जबकि कई अन्य राज्य इसे प्रतिबंधित कर चुके हैं? इस पर ममता ने कहा, "हां, हम उनका स्वागत करेंगे। अगर वे अन्य राज्यों में फिल्म का प्रीमियर नहीं कर सकते हैं तो यहां उनका स्वागत है। हम इसकी खास व्यवस्था करेंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर