न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'बॉलीवुड के सुल्तान' सलमान खान से जुड़ी ये खास और दिलचस्प बातें

'बॉलीवुड के सुल्तान' कहे जाने वाले सलमान खान को आज बच्चा-बच्चा जानता हैं। सलमान खान एक ऐसा नाम हैं जिसे बॉलीवुड सिनेमा में हमेशा पहचाना जायेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 Dec 2017 2:37:18

'बॉलीवुड के सुल्तान' सलमान खान से जुड़ी ये खास और दिलचस्प बातें

'बॉलीवुड के सुल्तान' कहे जाने वाले सलमान खान को आज बच्चा-बच्चा जानता हैं। सलमान खान एक ऐसा नाम हैं जिसे बॉलीवुड सिनेमा में हमेशा पहचाना जायेगा। सलमान खान 27 दिसम्बर को अपना 52वां जन्मदिन बनाने जा रहे हैं। जो कि किसी त्योंहार से कम नहीं होता हैं। इसलिए सलमान खान के चहेतों के लिए आज हम लेकर आये हैं सलमान से जुडी कुछ दिलचस्प बातें जिनसे आप भी अनजान होंगे। तो आइये जानते हैं सलमान से जुडी दिलचस्प बातें।

* सलमान खान, बस नाम ही काफी है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान का पूरा नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है।

* सलमान के पिता मुसलमान और मां हिन्दू है। सलीम साहब की दूसरी बीवी ईसाई है। इसलिए हर त्योहार सलमान पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं। वे अपने परिवार को मिनी इंडिया कहते हैं।

* मुस्लिम संगठनों ने सलमान पर दो बार फतवा जारी किया है। पहली बार लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में सलमान की मोम से बनी मूर्ति लगाए जाने पर और दूसरी बार सलमान को गणेश चतुर्थी पर पूजा करने के लिए।

* सलमान खान ने अपने नाम पर आज तक कोई ईमेल आईडी नहीं बनाई है। इस बात को सलमान ने खुद दुबई में दिए गए एक इंटरव्यू में स्वीकारा था। इसकी वजह भी दंबग खान ने बताई थी कि वो हर किसी से फेस टू फेस बात करना पसंद करते हैं। ईमेल पर हाय-हेलो बोलना करना उनकी आदत में नहीं है।

* सलमान खान हीरो नहीं बल्कि फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे, लेकिन उनके शानदार व्यक्तित्व को देख उन्हें लोग बतौर हीरो साइन करना चाहते थे।

facts about salman khan,Salman Khan,salman khan birthday,tiger zinda hai,bollywood,gossips,entertainment

* सलमान खान कई शू ब्रांड के अंबेस्डर हैं लेकिन असल जिंदगी में वे नंगे पांव रहना ज्यादा पसंद करते हैं।

* सलमान अपने हाथ में हमेशा फिरोजी कलर के स्टोन वाला ब्रेसलेट पहनते हैं। उनके पिता सलीम खान भी इसी तरह का ब्रेसलेट पहनते हैं। उनका मानना है कि यह उनके लिए बहुत लकी है।

* सलमान के नाम उनके एक फैन ने मुंबई में 'भाईजांस' नाम का रेस्टोरेंट खोला है। इस रेस्टोरेंट की एंटेरेंस बैंडस्टैंड में सलमान के घर की एंटेरेंस जैसी है।

* सलमान की मानें तो फिल्मों में kissing सीन देना उन्हें बिलकुल पसंद नहीं है। इसका कारण वे मानते हैं कि इस तरह के सीन्स के कारण परिवार के साथ फिल्म देखने में काफी बुरा लगता है और यह उनका निजी अनुभव है।

* सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं जो अंग खुद अक्सर फिल्मों में शर्टलेस नजर आते हैं, लेकिन जब बात एक्ट्रेसेस के अंग प्रदर्शन की आती है तो उन्हें यह बिलकुल पसंद नहीं। जब भी उन्हें कोई एक्ट्रेस छोटे या अजीबो-गरीब कपड़े पहने नजर आती है, वे उसे टोक देते हैं। एक्ट्रेसेस इस बात को लेकर काफी डरती भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर