न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका ने NCB को बताई कोड लैंग्वेज, कहा - हम सिगरेट पीते हैं, लेकिन वो ड्रग्स नहीं

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सारा अली खान (Sara Ali Khan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का नाम सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Sep 2020 7:45:24

दीपिका ने NCB को बताई कोड लैंग्वेज, कहा - हम सिगरेट पीते हैं, लेकिन वो ड्रग्स नहीं

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सारा अली खान (Sara Ali Khan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का नाम सामने आया है। दीपिका पादुकोण की एनसीबी के साथ हुई बातचीत को लेकर कई खुलासे हुए हैं। पिछले कई दिनों से दीपिका की ड्रग्स चैट के सवाल का जवाब पूरा देश जानना चाहता है। एनसीबी को भी इसी सवाल का जवाब चाहिए। क्योंकि एनसीबी इस जवाब के आधार पर ही दीपिका को घेर सकती थी। शनिवार को जब दीपिका एनसीबी के दफ्तर में हाज़िर हुई तो एनसीबी ने ठीक उसी लहजे में दीपिका से ये सवाल पूछ लिया। जो उन्होंने 2017 के ड्रग्स चैट में लिखा था।

माल है क्या?

माल है क्या? दीपिका ने इस सवाल का जवाब दिया। कहां, हां मैंने पूछा था... माल है क्या, लेकिन ये माल वो नहीं है जो आप लोग समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम माल सिगरेट को कहते हैं। माल सिगरेट का हमारा कोड वर्ड है।

हैश क्या है?

एनसीबी ने दीपिका के चैट से ये उठा कर दूसरा सवाल दाग दिया। उन्होंने पूछा फिर हैश क्या है? ये भी आपके चैट का हिस्सा है। दीपिका ने इसका भी जवाब दिया। कहा, माल हमलोग सिगरेट को कहते हैं और हैश और वीड टाइप ऑफ सिगरेट को। यानी अलग-अलग ब्रैन्ड के सिगरेट को।

एनसीबी इससे आगे बढ़ कर फिर सवाल पूछती है कि ये हैश और वीड अलग-अलग ब्रैंड के सिगरेट कैसे हो सकते हैं? दीपिका ने जवाब दिया हैश हम पतली सिगरेट को कहते हैं और वीड मोटी सिगरेट को।

दीपिका ने कहा कि हम सिगरेट पीते हैं, लेकिन वो ड्रग्स नहीं है। जो आप समझ रहे हैं। पूछताछ में दीपिका ने अपने इस कोड वर्ड को सही ठहराने के लिए दलील दी कि फिल्म इंडस्ट्री में भी आपस में बातचीत के दौरान हम बहुत सारे कोड वर्ड का इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने ऐसे कई कोड वर्ड बताए, जिनमें दो खास हैं। एक पनीर और दूसरा क्विकी एंड मैरिज। बकौल दीपिका पनीर का इस्तेमाल वो उन लोगों के लिए करती हैं, जो बहुत दुबले पतले होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दुबले पतले शख्स को देख कर हम आपस में उसे पनीर बुलाते हैं। क्विकी एंड मैरिज का कोड भी उन्होंने डिकोड किया, कहा, ये लॉन्ग एंड शर्ट रिलेशनशिप के लिए इस्तेमाल किया जाता है। क्विकी मतलब शॉर्ट रिलेशन, मैरिज मतलब लॉन्ग रिलेशन।

बता दे, बॉलीवुड से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जांच फिलहाल जारी रहेगी और वो आगे भी जरूरत पड़ने पर बॉलीवुड स्टार्स को समन भेजती रहेगी। ये बात मुंबई एनसीबी के प्रमुख समीर वानखेड़े ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कही। दरअसल सोमवार सुबह से मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि एनसीबी की टीम दिल्ली लौट गई है और अब आगे किसी बॉलीवुड सितारे से पूछताछ नहीं की जाएगी। इसी बात को लेकर समीर ने सफाई दी।

समीर वानखेड़े ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि, 'पिक्‍चर अभी बाकी है मेरे दोस्‍त, एनसीबी यहीं है और बाकियों को भी समन भेजती रहेगी।' उन्होंने कहा, 'सिर्फ एजेंसी के प्रमुख राकेश अस्‍थाना जी दिल्‍ली गए हैं। बाकी टीम मुंबई में ही है और वो कहीं नहीं जाने वाली है। वो यहीं पर कैंप लगाकर रहने वाली है।'

आगे उन्होंने कहा, 'इस हफ्ते में भी जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती रहेगी, हम आगे भी समन जारी करते रहेंगे। हालांकि आज का तो नहीं बता सकता कि किन और कितने लोगों को समन भेजे जाएंगे। यह सब प्रीप्‍लान्‍ड नहीं होता है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव