न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावती' के लिए उपयुक्त नहीं है दीपिका पादुकोण !

डिम्पल गर्ल के रूप में ख्यात हुई सिने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर चर्चाओं में हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Oct 2017 9:33:30

'पद्मावती' के लिए उपयुक्त नहीं है दीपिका पादुकोण !

डिम्पल गर्ल के रूप में ख्यात हुई सिने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चर्चाओं में हैं। कुछ दिन पूर्व ही इस फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर लांच किए गए, जिनकी दर्शकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है। पोस्टरों को मिली अच्छी प्रतिक्रिया ने निर्माता निर्देशक को इस फिल्म की सफलता के प्रति आशान्वित किया। यह आशा उस समय और ज्यादा फलीभूत होती नजर आई जब इस फिल्म के ट्रेलर को लांच किया गया। दर्शकों ने ट्रेलर की प्रशंसा में कशीदे पढऩा शुरू कर दिया जो अभी तक चालू है। आपसी बातचीत में अभी भी 'पद्मावती' के ट्रेलर की चर्चा होती है। दर्शकों को इसने प्रभावित किया है जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि 'पद्मावती' 2017 की बड़ी हिट फिल्मों में शुमार होगी।

ट्रेलर देखने के बाद दर्शक जहाँ अलाउद्दीन खिलजी के रूप में रणवीर सिंह की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे राव राजा रतनसिंह की भूमिका में शाहिद कपूर को देखकर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं। शाहिद को देखकर कहा जा रहा है कि पहले क्यों नहीं भंसाली ने इन्हें अपनी किसी फिल्म में लिया। फिल्म के दो कलाकारों की इतनी प्रशंसा हो रही है, वहीं इस फिल्म की केन्द्रीय पात्र 'पद्मावती' उर्फ दीपिका पादुकोण को लेकर दर्शकों में निराशा है।

padmavati,deepika padukone,ranveer singh,shahid kapoor,sanjay leela bhansali,bollywood

दर्शकों का कहना है कि इतिहास में जिस अंदाज में ‘पद्मावती’ का जिक्र किया गया है, उसके अनुसार इस भूमिका के लिए बेदह खूबसूरत नायिका की जरूरत थी, दीपिका पादुकोण इस भूमिका के लिए उपयुक्त नहीं हैं। दीपिका पादुकोण स्मार्ट हैं लेकिन खूबसूरत नहीं हैं। इतिहासकारों ने ‘पद्मावती’ के रूप-सौन्दर्य, उसके चेहरे-मोहरे को जिस अंदाज में बयां किया है उसके हिसाब से इस भूमिका में ऐश्वर्या राय सबसे उपयुक्त अभिनेत्री थी। संजय लीला भंसाली ऐश्वर्या राय के साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन पिछली दो फिल्मों में उन्होंने दीपिका को निर्देशित किया है। हो सकता है दीपिका हैंगओवर के चलते उन्होंने इस ऐतिहासिक दस्तावेज के लिए दीपिका को उपयुक्त पाया हो। यह सही है कि दीपिका अच्छा अभिनय करती हैं, उनकी आँखें मुस्कराती हैं लेकिन वे खूबसूरत बिल्कुल नहीं हैं।

padmavati,deepika padukone,ranveer singh,shahid kapoor,sanjay leela bhansali,bollywood

अभी तक ‘पद्मावती’ का पहला ट्रेलर ही जारी किया गया है जिसमें सिर्फ पात्रों की एक-एक झलक ही दिखायी गई है। आने वाले समय में शीघ्र ही इसका दूसरा ट्रेलर जारी किया जाएगा। हो सकता है कि उसमें दर्शकों को ‘पद्मावती’ के रूप में दीपिका की खूबसूरती नजर आए। बॉक्स ऑफिस, संजय लीला भंसाली और वाईकॉम 18 इस फिल्म की सफलता को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं लेकिन दर्शकों का ‘पद्मावती’ को लेकर जो नकारात्मक दृष्टिकोण उभरने लगा है उसके चलते इस फिल्म को कुछ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। संजय लीला भंसाली ने इसका कैनवास बड़ा रखा है जो इसकी ऐतिहासिकता की दृष्टि से जरूरी है। फिल्माये गये लाँग शॉट्स देखते ही बनते हैं। सब कुछ बेमिसाल होगा लेकिन यह तभी सफल होगा जब दर्शकों को ‘पद्मावती’ के रूप में दीपिका पादुकोण पसन्द आएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती