सोशल मीडिया पर जुड़वा बहनें चिंकी और मिंकी (Chinki Minki) का एक डांक वीडियो (Chinki Minki Dance Video) तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चिंकी और मिंकी सिद्धार्थ निगम (Siddharth Nigam) के साथ 'चुप' गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। व्हाइट आउटफिट में चिंकी और मिंकी का अंदाज वाकई में दिलकश है। साथ ही सिद्धार्थ निगम के साथ ही दोनों की केमिस्ट्री भी खूब जच रही है। इस वीडियो पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया है। इसे पोस्ट को शेयर कर सुरभि और समृद्धि ने लिखा, 'क्या आपको हमारी तिकड़ी पसंद आई।' पोस्ट पर लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'आग लगा दी।' इंस्टाग्राम पर चिंकी और मिंकी को 59 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और इसी वजह से उनके शेयर करते ही उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं।














