न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पद्मावती' : फिल्म काल्पनिक है या ऐतिहासिक, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं : प्रसून जोशी

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने शनिवार को कहा कि फिल्म 'पद्मावती' की समीक्षा के लिए आवेदन आया था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Nov 2017 5:47:40

'पद्मावती' : फिल्म काल्पनिक है या ऐतिहासिक, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं : प्रसून जोशी

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने शनिवार को कहा कि फिल्म 'पद्मावती' की समीक्षा के लिए आवेदन आया था, लेकिन उसके साथ संलग्न किए जाने वाले कागजात पूरे नहीं हैं। फिल्म के निर्माताओं ने भी माना है कि उनका कागजी काम अधूरा है। इसलिए सीबीएफसी ने कोई टिप्पणी लिखे बिना आवेदन उन्हें लौटा दिया है। जोशी ने एक बयान में कहा, "समीक्षा के लिए फिल्म का आवेदन इस सप्ताह आया था। निर्माता जानते थे कि दाखिल किए कागजी कार्य पूरे नहीं हैं। फिल्म काल्पनिक है या ऐतिहासिक, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है और उस स्थान को खाली छोड़ा गया है। निर्माताओं से सरल और वैध तरीके से महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है, दूसरी तरफ सीबीएफसी को देरी के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।"

आरोपों को चौंकाने वाला बताते हुए उन्होंने कहा, "सीबीएफसी एक जिम्मेदार इकाई है और वह फिल्म उद्योग और समाज का बेहतर हित चाहता है। आसान और अस्थिर (शॉर्टकट) तरीकों को अभ्यास में नहीं लाया जाना चाहिए।"

अपने बयान में जोशी ने संजय लीला भंसाली द्वारा मीडिया के कुछ सदस्यों को फिल्म दिखाए जाने पर भी क्षोभ प्रकट किया है। कुछ पत्रकारों को फिल्म शुक्रवार और शनिवार को दिखाई गई है। जोशी ने बयान में कहा, "यह निराशाजनक है कि फिल्म 'पद्मावती' सीबीएफसी को दिखाए और प्रमाणित किए बिना ही मीडिया के कुछ लोगों को दिखाया गया और राष्ट्रीय चैनलों पर उसकी समीक्षा की गई। प्रक्रिया और संतुलन एक कार्यशील उद्योग का हिस्सा हैं, यह उसे जोखिम में डालता है।"

जोशी ने इससे पहले कहा था कि वह भंसाली की इज्जत करते हैं। 'पद्मावती' को लेकर भंसाली इन दिनों राजनीतिक पार्टियों और कुछ संगठनों के क्रोध का सामना कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर