दर्शकों ने अमेजन प्राइम पर प्रदर्शित हुए क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'मिर्जापुर' को बहुत पसंद किया था और अब दर्शकों को मिर्जापुर-2 का बेसब्री से इन्तजार है। ऐसे में दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं क्योंकि एक वीडियो के जरिये 24 अगस्त को 'मिर्जापुर-2' की तारीख का ऐलान किया गया जो कि 23 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगा। तारीख के ऐलान के बाद से ही यह चर्चा में हैं। लेकिन वहीँ दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर #BoycottMirzapur2 भी ट्रेंड हो रहा हैं जिसका कारण अली फजल के पुराने ट्वीट बने हैं।
दरअसल मिर्जापुर-2 सीरीज में अभिनेता अली फजल मुख्य भूमिका में हैं। सोमवार को ही इस सीरीज के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट की घोषणा हुई है। इसके अगले ही दिन इसे बॉयकॉट करने की वजह भी बने खुद अभिनेता अली फजल। मिर्जापुर की रिलीज डेट के साथ ही दर्शकों को अली फजल का एक पुराना ट्वीट याद आ गया। जो उन्होंने CAA प्रोटेस्ट के दौरान किया था।
These are enough reasons as to why we should boycott #Mirzapur2 @alifazal9 should be taught a lesson.. #BoycottMirzapur2 pic.twitter.com/XRdNDn1quB
— Saffr![]()
CAA प्रोटेस्ट के समय अली फजल ने मिर्जापुर का एक डायलॉग तंज के तौर पर ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा आ रहा है।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'याद रखें- अगला कदम ये साबित करना नहीं कि ये एक शांतिपूर्ण आंदोलन था बल्कि इसकी जांच करना और असली घुसपैठियों से पर्दा उठाना जो बाहर से इस आंदोलन में घुसे और हिंसा की।'
Ali Fazal and his leftist gang instigated crowd to protest against CAA & NRC
— Adit
which turned into anti hindu riot in delhi.
Even though CAA has nothing to do with Indians
Still these leftist ran propoganda.
For me Country > Mirzapur#BoycottMirzapur2 pic.twitter.com/L5wYTlsPcvअब मिर्जापुर-2 की रिलीज डेट के साथ ही लोगों को उनके ये ट्वीट्स याद आ गए। जिसके चलते अब यूजर्स उनकी सीरीज को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अली ने ये ट्वीट्स अपने ट्विटर अकाउंट से डिलीट कर दिए। लेकिन फिर भी आज दिनभर ट्विटर पर #BoycottMirzapur2 ट्रेंड करता रहा। कई यूजर्स ने ट्वीट करते हुए अली फजल और उनकी इस सीरीज पर जमकर निशाना साधा।














