न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान के मुँह से छीनी ऋतिक ने अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म की रीमेक

वर्ष 1982 में प्रदर्शित हुई राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) वाली दोहरी भूमिका को निभाते नजर आएंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 08 Jun 2019 3:09:53

शाहरुख खान के मुँह से छीनी ऋतिक ने अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म की रीमेक

वर्ष 2012 में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की क्लासिक फिल्मों में शुमार हुई फिल्म ‘अग्निपथ’ के रीमेक में अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के बूते पर इस बात को सिद्ध किया था कि अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्मों के रीमेक में वे बेहतरीन विकल्प हैं। अब सुनने में आ रहा है कि वर्ष 1982 में प्रदर्शित हुई राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) वाली दोहरी भूमिका को निभाते नजर आएंगे।

गौरतलब में पिछले कुछ समय से इस फिल्म के रीमेक की चर्चा हो रही है जिसका निर्माण निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपने बैनर तले करने जा रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी फराह खान (Farah Khan) को सौंपी गई है। बॉलीवुड के गलियारों में पहले कहा जा रहा था कि फराह खान शाहरुख खान को लेकर यह फिल्म बनाने जा रही हैं। इसी बीच एंटरटेनमेंट पोट्र्ल पिंकविला ने सूत्र के हवाले से खबर दी है कि इस फिल्म के लीड एक्टर के तौर पर ऋतिक रोशन के बारे में विचार किया जा रहा है। पोट्र्ल के मुताबिक अमिताभ बच्चन के किरदार के लिए फराह खान की पहली पसंद ऋतिक रोशन ही थे।

सूत्र ने बताया है, ‘फराह ने पहले ही ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ इस फिल्म के बारे में बात की है और उन्होंने हामी भर भी दी है। फराह पूरी स्क्रिप्ट पर दोबारा काम करेंगी और आज के जमाने के हिसाब से बदलाव करेंगी। उन्हें एक सुपरस्टार चाहिए था जो स्क्रीन पर बिग बी के किरदार को दमदार तरीके से निभा सके और इसके लिए डुग्गु (ऋतिक) उनकी पहली पसंद थे। फराह और ऋतिक दोस्त हैं तो उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी औऱ इसके लिए तुरंत हां कर दी। बाकी सारी जरुरी काम जल्दी ही पूरे कर लिए जाएंगे और इसका ऐलान कर दिया जाएगा।’ उन्होंने ये भी कहा, ‘मेकर्स इस फिल्म के लिए बहुत बड़ा या बहुत पुराना स्टार भी नहीं चाहते थे। हीरो सभी भाइयों में बड़ा तो लगना चाहिए लेकिन शादी के लिए ज्यादा बड़ा भी नहीं लगना चाहिए। वो 40 के करीब का स्टार चाहते थे जो इस रोल में बिल्कुल परफेक्ट बैठे। बल्कि अमित जी भी तब 40 के थे जब फिल्म रिलीज हुई थी।’ वैसे, ऋतिक इससे पहले ‘अग्निपथ’ के रीमेक में भी अमिताभ बच्चन का किरदार ऑन स्क्रीन निभा चुके हैं और ये फिल्म सुपरहिट रही थी। ऐसे में ये च्वाइस बेहतरीन हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो