बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव Rajkummar Rao और श्रद्धा कपूर Shraddha Kapoor की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री Stree' साल 2018 की बड़ी हिट्स में शुमार हो गई है। इस हॉरर कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर 19 दिनों में 109.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, और फिल्म की पूरी टीम इसे लेकर जोश में है। 'स्त्री' की टीम ने फिल्म की कामयाबी को लेकर जश्न भी मनाया है, और इस सक्सेस पार्टी में फिल्म की लीड स्टारकास्ट राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने जमकर ठुमके लगाए। राजकुमार और श्रद्धा का नागिन डांस तो वाकई कमाल है। बता दें कि 'स्त्री' से अमर कौशिक ने डायरेक्शन में अपना डेब्यू किया था और उनकी पहली ही फिल्म उनके करियर के लिए लकी साबित हुई है। 'स्त्री' 2018 में रिलीज होने वाली 9वीं फिल्म है, जिसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।
#Stree is UNSTOPPABLE... [Week 3] Fri 2.14 cr, Sat 3.76 cr, Sun 4.75 cr, Mon 1.87 cr, Tue 1.60 cr. Total: ₹ 109.65 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 19, 2018














