न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या इस फिल्म के लिए फिर बदलेंगे अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म की रिलीज़ डेट!

मणिकार्णिका ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित महंगी फिल्म है, जिसके चलते उसे एकल प्रदर्शन की सख्त आवश्यकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Feb 2018 10:49:00

क्या इस फिल्म के लिए फिर बदलेंगे अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म की रिलीज़ डेट!

गत 25 जनवरी को अक्षय कुमार ने निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के सामने से अपनी फिल्म ‘पैडमैन’ को हटाकर बॉलीवुड से जबरदस्त तारीफें पाई। संजय लीला भंसाली के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि ‘पद्मावत’ को एकल प्रदर्शन की जबरदस्त आवश्यकता है जिसे देखते हुए वे अपनी फिल्म ‘पैडमैन’ को दो सप्ताह के लिए आगे सरका रहे हैं। हालांकि बॉलीवुड के गलियारों में अक्षय कुमार के लिए कहा गया कि उन्होंने सोची हुई रणनीति के तहत अपनी फिल्म को हटाया क्योंकि पैडमैन पद्मावत के सामने कहीं नहीं टिक सकती थी।

बॉलीवुड का यह कथन सही साबित हुआ, तब जब पैडमैन बॉक्स ऑफिस पर सामान्य फिल्म साबित होकर रह गई। पिछले दो सप्ताह में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 75 करोड़ का कारोबार किया है। यह पिछले तीन साल में अक्षय कुमार की दूसरी सबसे कमजोर फिल्म साबित हुई है। इससे पहले उनकी संजय लीला भंसाली निर्मित ‘गब्बर इज बैक’ ने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ का कारोबार किया था।

bollywood,bollywood news,Akshay Kumar,gold,kangana ranaut,manikarnika the queen of jhansi

एक बार फिर से अक्षय कुमार उन्हीं परिस्थितियों का शिकार हो रहे हैं। उनकी फिल्म ‘गोल्ड’ 15 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है, जिसके सामने कंगना रनौत की फिल्म मणिकार्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी का प्रदर्शन होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि यदि अक्षय कुमार वाकई में बड़े दिलवाले हैं तो क्या वे इस बार भी अपनी फिल्म की प्रदर्शन तिथि में बदलाव करना पसन्द करेंगे।

मणिकार्णिका ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित महंगी फिल्म है, जिसके चलते उसे एकल प्रदर्शन की सख्त आवश्यकता है। हालांकि अपनी फिल्म को लेकर कंगना रनौत पूरी तरह से संतुष्ट हैं। उन्हें विश्वास है कि दर्शक उनकी फिल्म को जरूर सफल बनायेंगे। गौरतलब है कि इस फिल्म के साथ कंगना रनौत अभिनेत्री के साथ-साथ निर्माता के रूप में भी जुड़ी हुई हैं।

वहीं अक्षय कुमार ने भी हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि एक ही दिन दो फिल्मों का प्रदर्शन आराम से हो सकता है। उनकी फिल्म के सामने कोई सी भी फिल्म आ रही हो। ऐसे में अब देखना यह है कि क्या अक्षय कुमार आने वाले समय में अपने इस बयान पर कायम रह पाते हैं या फिर वे यू टर्न लेते हुए स्वयं को मणिकार्णिका के सामने से हटा लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह