ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप के बाद अब जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा अली ( Nafisa Ali ) ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि वे कैंसर से जूझ रही हैं। हाल में पता चला है कि वह कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। यह खबर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैन्स के साथ शेयर की है। नफीसा अली यूं तो बंगाली हीरोइन हैं लेकिन उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ आई फिल्म मेजर साब, ऋतिक रोशन की फिल्म गुजारिश और धर्मेंद्र की फिल्म यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।














