न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म समीक्षा - अक्टूबर : दर्शकों के साथ शूजित सरकार का धोखा व छल

‘अक्टूबर’ की बेसिक स्टोरी लाइन 2013 में आए अमेरिकन ड्रामा ‘हर’ से प्रेरित है। ‘हर’ फिल्म को बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 13 Apr 2018 6:51:52

फिल्म समीक्षा - अक्टूबर : दर्शकों के साथ शूजित सरकार का धोखा व छल

उम्र के 55वें पड़ाव पर अपनी जिन्दगी की पहली महिला मित्र के साथ शूजित सरकार की फिल्म ‘अक्टूबर’ यह सोचकर देखने गया था कि ढलती उम्र में जवानी का प्रेम कैसा होता है, उसे महसूस कर सकूं। लेकिन फिल्म देखने के बाद जिज्ञासाओं पर जो कुठाराघात हुआ उससे न सिर्फ मन आहत हुआ अपितु खर्च किए गए 500 रुपये दुखने लगे। सोचा था अरसे बाद कोई ऐसी प्रेम कहानी आई है, जिसका गीत संगीत पक्ष बेहद सुरीला है लेकिन अफसोस इस फिल्म में कोई गीत ही नहीं है। शूजित सरकार ने दर्शकों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। यदि आप इस फिल्म के गीतों के लिए फिल्म देखने जा रहे हैं तो बिलकुल न जाएं। अपना समय और पैसा बर्बाद न करें।

चलिए बात करते हैं समीक्षक के तौर पर—

‘अक्टूबर’ की बेसिक स्टोरी लाइन 2013 में आए अमेरिकन ड्रामा ‘हर’ से प्रेरित है। ‘हर’ फिल्म को बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया था। ये फिल्म एक अकेले रहने वाले तनावग्रस्त शख्स की कहानी कहती है, जिसे आर्टिफीशियल इंटलीजेंस से प्यार हो जाता है। अब वरुण धवन की ‘अक्टूबर’ में भी यही बात है।

bollwood,varun dhawan,october movie review,october movie,october films,october songs,download october

डैन (वरुण धवन) जो कि एक होटल मैनेजमेंट का स्टूडेंट है उसे अपने ही होटल में काम करने वाली लडक़ी से प्यार हो जाता है। वह अपने सहकर्मियों से पूछता है कि क्या वह मेरे बारे में बात करती है ओर एक दिन फिर फिल्म की नायिका अस्पताल पहुंच जाती है। अब डैन जिसकी कभी नायिका से बात भी नहीं हुई है, उसका ख्याल रखने लगता है।

‘अक्टूबर’ में डैन के हमें दो रूप देखने को मिलते हैं। वह दुनियादारी और नियम-कायदों से चलने पर चिढ़ता है। वह ऐसी राह पर था जिस पर चलना उसे पसंद नहीं है, लिहाजा वह बात-बात पर उखडऩे लगता है। उसे किसी तरह का दबाव पसंद नहीं है और दबाव पडऩे पर वह फट जाता है।

डैन का होटल से अलग रूप हॉस्पिटल में देखने को मिलता है। यहां उसकी अच्छाइयां नजर आती हैं। वह शिउली के ठीक होने की आशा उसके परिवार वालों में जगाए रखता है। होटल में नियम तोडऩे वाले डैन को जब हॉस्पिटल में बिस्किट खाने से रोका जाता है तो वह मुंह से बिस्किट निकाल लेता है। होटल के व्यावसायिक वातावरण में शायद उसका दम घुटता था, जहां दिल से ज्यादा दिमाग की सुनी जाती है। हॉस्पिटल में दिल की ज्यादा चलती थी इसलिए वह नर्स और गार्ड से भी बतिया लेता था।

bollwood,varun dhawan,october movie review,october movie,october films,october songs,download october

जूही चतुर्वेदी ने फिल्म की स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग लिखे हैं। जूही ने ‘अक्टूबर’ के माध्यम से कहने की कोशिश की है कि व्यक्ति का व्यवहार पूरी तरह से परिस्थितियों पर निर्भर करता है और इसलिए उसका आंकलन करते समय सभी बातों पर गौर करना चाहिए।

फिल्म में घटनाक्रम और संवाद बेहद कम हैं। साथ ही कहानी भी बेहद संक्षिप्त है। शूजित सरकार का निर्देशन बोझिल है, हालांकि चरित्रों को उन्होंने सीमित लेकिन गहराई से प्रस्तुत किया है, फिर चाहे वह नर्स हो, डॉक्टर हो या फिर गार्ड हो। साथ ही फिल्म की धीमी गति बोरियत पैदा करती है। लेकिन शूजित, डैन के मन में उमड़ रहे भावनाओं के ज्वार से दर्शकों का कनेक्शन बैठाने में कामयाब रहे हैं। निश्चित रूप से यह बात बेहद कठिन थी।

बात अगर अभिनय की कि जाए तो पूरी फिल्म वरुण धवन के इर्द गिर्द रही है। उन्होंने फार्मूला फिल्मों से इतर इस फिल्म में अपने अभिनय का अलग रंग दिखाया है। उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है। हर सिचुएशन में उनके किरदार की प्रतिक्रिया और सोच एकदम अलग होती है और इस बात को उन्होंने अपने अभिनय से निखारा है। बनिता संधू ने बमुश्किल एक-दो संवाद बोले होंगे। ज्यादातर समय उन्हें मरीज बन कर बिस्तर पर लेटना ही था, लेकिन बिस्तर पर लेटे-लेटे भी उन्होंने अपने चेहरे के भावों से दर्शाया है कि वे अभिनय में निपुण हैं।

bollwood,varun dhawan,october movie review,october movie,october films,october songs,download october

शिउली की मां के रूप में गीतांजलि राव और डैन के सीनियर के रूप में प्रतीक कपूर का अभिनय भी जोरदार है। अविक मुखोपाध्याय की सिनेमाटोग्राफी शानदार है। ठंड और कोहरे में लिपटी दिल्ली, आईसीयू और फाइव स्टार के माहौल को उन्होंने कैमरे से बखूबी पकड़ा है।

फिल्म के ट्रेलर में इसके गीत-संगीत ने जो हलचल पैदा की थी वह यहाँ नदारद है। फिल्म में एक भी गीत नहीं दिखाया गया है। बिना गीतों की धीमी गति की फिल्म को देखना पूरी तरह से ऊबाउ है। साथ ही ट्रेलर में जिन दृश्यों को दिखाया गया यहाँ फिल्म में वो भी पूरे नहीं हैं।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म अगर आप इसके गीतों के चलते या शूजित सरकार के कारण देखने जा रहे हैं तो मत जाइएगा। यह पूरी तरह से आपको निराश करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक