न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तनुश्री-नाना विवाद पर आया अनुष्का-वरुण का रिएक्शन, कहा - इस तरह के मैटर पर बोलना आसान नहीं

सुई धागा के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबको चौका दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Oct 2018 12:52:50

तनुश्री-नाना विवाद पर आया अनुष्का-वरुण का रिएक्शन, कहा - इस तरह के मैटर पर बोलना आसान नहीं

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच पनपा विवाद अब दिनों दिन गहराता जा रहा है। तनुश्री ने नाना पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर एक गाने के शूट के दौरान उन्हें सेक्शुअली हैरेस किया था। जहां इस खुलासे पर बॉलिवुड के एक वर्ग ने तनुश्री का सपॉर्ट किया, वहीं कुछ लोगों ने तनुश्री मामले में चुप्पी साधे रखी। सुई धागा के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबको चौका दिया है। प्रेस कांफ्रेंस में सवाल का जवाब देते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा- 'इस तरह के मैटर पर बोलना आसान नहीं है। इस मामले को उजागर करते हुए तनुश्री ने हिम्मत दिखाई है। ये बहुत जरूरी है कि इस मामले के बाद उनको कैरेक्टर एनालिसिस नहीं किया जाना चाहिए।' अनुष्का ने आगे कहा- मैं मीडिया से अपील करना चाहेंगी कि जिस तरह से उनकी तस्वीरों के साथ लिखा जा रहा है। कृपा करके वह न लिखा जाये। मैं समझती हूँ एक लड़की को इस तरह सामने आ कर ये बाते कहना बहुत कठिन होता है। सिर्फ हमारी ही इंडस्ट्री में नहीं बल्कि हर वर्क प्लेस सेफ होना ही चाहिए। हम हमारा सबसे ज्यादा वक्त यही वहीं गुजारते हैं।'

इस पुरे मामले पर वरुण ने कहा- 'मेरे सेट पर भी बहुत लड़कियां काम करती हैं। उनके साथ अगर ऐसा हुआ तो मैं चुप नहीं रहूंगा। हमें भी चुप नहीं रहना चाहिए। जहां भी महिलाएं काम कर रही हैं उनके साथ सम्मान से पेश आना जरूरी है।' वरुण ने आगे कहा- यह भी बहुत अजीब हैं कि यह मामला साल 2008 का है और अब जा कर इसको लेकर बात हो रही हैं। मुझे लगता है यह अच्छा संकेत नहीं है।'

bollywood,varun dhawan,anushka sharma,tanushree-nana controversy,tanushree dutta,nana patekar,sui dhaaga

तनुश्री ने किया वह वाकई एक साहसिक काम है : ट्विंकल खन्ना

पूर्व अभिनेत्री और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने बीते दिनों ट्विटर पर तनुश्री दत्ता का पूरा समर्थन किया था। ट्विंकल ने अब दिल्ली में हिन्दुस्तान टाइम्स के सम्मेलन में अपनी बात को फिर से दोहराते हुए कहा कि वो तनुश्री का इस मामले में सम्मान करती हैं कि उन्होंने इस बात को सबके सामने खुलकर कहा।

ट्विंकल ने कहा कि वह यहां फिल्म इंडस्ट्री की ओर से नहीं आई है तो इसलिए वह किसी का पक्ष नहीं ले सकतीं। लेकिन इस बारे में बात करना अपने आप में एक हिम्मत का काम है और मैं उनकी हिम्मत की दाद देती हूं। ट्विंकल के अनुसार जो तनुश्री ने किया वह वाकई एक साहसिक काम है और इससे आगे आने वाले लोगों के लिए भी रास्ते खुल जाते हैं।

वह कहती हैं,”लोग इस बारे में बात कर रहे हैं और ये बहुत ज़रूरी है। जिस तरह से चीज़ें चल रही हैं उससे बहुत दिनों तक ये सब दबा नहीं रहेगा और घृणित चीज़ें गायब हो जाएंगी।”

ट्विंकल के साथ इस सम्मेलन में लेखक अमीश त्रिपाठी भी मौजूद थे और उन्होंने इस ओर लोगों का ध्यान खींचा कि फिल्मों के अंदर ईव टीजिंग को जिस सरलता से दिखा दिया जाता है, उसे भी रोका जाना चाहिए। अमीश का कहना था कि सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह ग़लत करते हैं।

bollywood,varun dhawan,anushka sharma,tanushree-nana controversy,tanushree dutta,nana patekar,sui dhaaga

तनुश्री का ट्विंकल पर पलटवार

जब तनुश्री को ट्विंकल खन्ना का साथ मिला तो तनुश्री ने ट्विंकल पर पलटवार करते हुए कहा था आप भले ही मेरा सपोर्ट कर रही हों लेकिन आपके पति, नाना पाटेकर के साथ हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे हैं।

स्टिंग ऑपरेशन में मेकर्स ने तनुश्री दत्ता पर किए अश्लील कॉमेंट, कहा - पीरियड्स से गुजर रही होंगी

'हॉर्न ओके प्लीज' के मेकर्स ने तनुश्री पर अश्लील कॉमेंट किए है इस पूरे मामले पर हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ ने हाल ही में स्टिंग ऑपरेशन किया, जिसमें इस फिल्म के मेकर्स तनुश्री पर बड़े ही आपत्तिजनक कॉमेंट कर रहे हैं और पूरे मामले को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। 'हॉर्न ओके प्लीज' के प्रड्यूसर सामी सिद्दीकी ने तनुश्री द्वारा नाना पर लगाए गए इल्जाम को लेकर कहा, 'क्या मैं आपको सच बताऊं? मुझे लगता है कि वह उस दौरान पीरियड्स से गुजर रही थीं। इसीलिए वह शायद इरिटेट हो गईं थीं। ऐसे वक्त में जब आपको कोई थोड़ा-सा भी छूता है तो फिर आप परेशान हो जाते हैं। मुझे नहीं पता वहां पर क्या हुआ था क्योंकि मैं वहां पर नहीं था, लेकिन वहां पर कुछ न कुछ हुआ था। इस घटना के बाद वह अपनी वैन में आई और वहां से बाहर नहीं निकली थी।

वहीं फिल्म के डायरेक्टर राकेश सारंग ने कहा, ' तनुश्री दत्ता ने इल्जाम इसलिए लगाया है ताकि वह लाइमलाइट में आ सकें और 'बिग बॉस' में जाने का मौका मिल सके।'

उन्होंने आगे कहा, ' अब लड़कियां अपने बेडरूम सेक्स विडियोज़ भी इंटरनेट पर डाल रही हैं। इस फिल्म इंडस्ट्री (बॉलिवुड) में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। लोग अब सरेआम अपने कपड़े उतार रहे हैं। उनकी सोच कुछ इस तरह की है कि अगर हम बदनाम भी हो रहे हैं तो क्या हुआ? कम से कम पब्लिसिटी तो मिल ही रही है।' फिल्म के डायरेक्टर ने तनुश्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह इतना चिल्ला क्यों रही हैं और पुलिस के पास क्यों नहीं जा रही हैं?

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक