न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौजी और ममता के स्ट्रगल के बीच रोमांस की कहानी बयां करता 'सुई धागा' का पहला गाना 'चाव लागा'

सोमवार को फिल्म के पहले गाने 'चाव लागा' को भी रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अनुष्का और वरुण के किरदारों की जर्नी नजर आ रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Aug 2018 6:49:19

मौजी और ममता के स्ट्रगल के बीच रोमांस की कहानी बयां करता 'सुई धागा' का पहला गाना 'चाव लागा'

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन Varun Dhawan और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा Anushka Sharma की फिल्म 'सुई धागा Sui Dhaaga' 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है और आज यानि सोमवार को फिल्म के पहले गाने 'चाव लागा' को भी रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अनुष्का और वरुण के किरदारों की जर्नी नजर आ रही है। गाना बेहद शानदार है और इसके साथ-साथ फिल्म की कहानी चलती हुई नजर आ रही है। तीन मिनट का यह गाना मौजी (वरुण धवन ) और ममता (अनुष्का शर्मा) के बीच भरोसे और प्यार की कहानी को बहुत ही खूबसूरत अंदाज में पेश कर रहा है। पात्रों का स्ट्रगल गाने में नजर आता है तो उनके बीच की अंडरस्टैंडिंग भी बयां होती है। ‘चाव लागा’ रैप और रिक्रिएशन के दौर में ताजे हवा के झोंके की तरह आया है।

वरुण ग्रोवर द्वारा लिखे गए इस गाने को अनु मलिक ने कम्पोज किया है। अनु मलिक इससे पहले भी शरत कटारिया की फिल्म ‘दम लगा के हईसा’ में म्यूजिक दे चुके हैं और कोई हैरानी की बात नहीं कि यशराज ने इसी को देखते हुए अनु मलिक को ही ‘सुई धागा’ का म्यूजिक तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। वहीं यह गाना पेपॉन और रोनिकी गुप्ता द्वारा गाया गया है। गाने की शुरुआत में ममता अपनी मां को यह कहती हुई नजर आती है कि वह मौजी के साथ खुश है भले ही वह ममता को वह सब देने में सक्षम न हो जिसका उसने शादी के वक्त वादा किया था। हालांकि, इसके बाद गाने में दिखाया गया है कि दोनों एक दूसरे का हर परिस्थिति में किस तरह से साथ देते हैं।

आपको बता दें कि दोनों की यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। वहीं फिल्म का टाइटल 'लाइफ पार्टनर से बिजनेस पार्टनर तक' दिया गया है। फिल्म के इस टाइटल से ही यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फिल्म दोनों के एक दूसरे से शादी करने से लेकर एक साथ छोटा बिजनेस शुरू करने की कहानी को दर्शाती है। फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया द्वारा किया गया है।

बता देल, वरुण और अनुष्का की ‘सुई धागा’ के ट्रेलर की भी खूब तारीफ हुई थी। ‘बदलापुर’ और ‘अक्टूबर’ के बाद एक बार फिर वरुण एक और यादगार परफॉरर्मेंस देने के लिए तैयार हैं। फिल्म में दोनों ही एक्टर अपनी छवि से उलट नॉन ग्लैमरस किरदारों में नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक