न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस 'सुई धागा' दूसरा हफ्ता, कमाई में आई भारी गिरावट, 100 करोड़ क्लब में शामिल होना मुश्किल

दूसरे हफ्ते में इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई है उस हिसाब से इस फिल्म के लिए 100 करोड़ क्लब में शामिल होना आसान नहीं रहने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Oct 2018 4:28:38

बॉक्स ऑफिस 'सुई धागा' दूसरा हफ्ता, कमाई में आई भारी गिरावट, 100 करोड़ क्लब में शामिल होना मुश्किल

2012 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन ने अब तक 11 फिल्मों में काम किया है, 'अक्टूबर (2018)' को छोड़ उनकी सभी फिल्में हिट रही हैं। भले ही 'अक्टूबर' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा न चला पाई हो, लेकिन फिल्म 'सुई धागा' के जरिए उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर दोबारा राज़ किया है। वरुण धवन की अपनी एक अलग आॅडियंस है जो उनकी फिल्मों को बॉक्स आॅफिस पर सफल बनाती आई है। वही उनकी हालिया में रिलीज़ हुई फिल्म सुई धागा ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। फिल्म का पहला हफ्ता अच्छा रहा लेकिन दूसरे हफ्ते में यह फिल्म कुछ ज्यादा अच्छी कमाई नहीं कर पाई। वही फिल्म के कल के यानि गुरुवार के कमाई के बारे में बात की जाए तो केवल 85 लाख रुपये का कारोबार किया है, जिसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 75.80 करोड़ रुपये हो गई है। दूसरे हफ्ते में इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई है उस हिसाब से इस फिल्म के लिए 100 करोड़ क्लब में शामिल होना आसान नहीं रहने वाला है।

फिल्म के बिजनेस को लेकर ट्वीट करते हुए ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने लिखा- 'दूसरे हफ्ते में सुई धागा की कमाई में गिरावट आई है। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 1.75 करोड़, शनिवार को को 3.10 करोड़, रविवार को 4.35 करोड़, सोमवार को 1.25 करोड़, मंगलवार को 1.05 करोड़, बुधवार को 95 लाख और गुरुवार को 85 लाख की कमाई की। टोटल कलेक्शन 75.80 करोड़।' बता दें कि फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में 62.50 करोड़ तो दूसरे हफ्ते में महज 13.30 करोड़ का ही कारोबार किया है। तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई और तेजी से गिरने की संभावनाएं हैं, लेकिन वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ी तेजी वापस नजर आ सकती है।

वरुण धवन के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'कलंक' की शूटिंग कर रहे हैं, जबकि अनुष्का शर्मा की अभी इस साल के अंत में शाहरुख खान के साथ 'जीरो' जैसी बड़ी फिल्म रिलीज होनी है।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा

‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी

क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं

शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक