न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं थम रहा वरुण-अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' की कमाई का सिलसिला, 70 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन

फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर अपनी कमाई को बरकरार रखते हुए दूसरे शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले 77 फीसदी ज्यादा बिजनेस किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Oct 2018 11:29:05

नहीं थम रहा वरुण-अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' की कमाई का सिलसिला, 70 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन

2012 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन ने अब तक 11 फिल्मों में काम किया है, 'अक्टूबर (2018)' को छोड़ उनकी सभी फिल्में हिट रही हैं। भले ही 'अक्टूबर' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा न चला पाई हो, लेकिन फिल्म 'सुई धागा' के जरिए उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर दोबारा राज़ किया है। वरुण धवन की अपनी एक अलग आॅडियंस है जो उनकी फिल्मों को बॉक्स आॅफिस पर सफल बनाती आई है। यही 'सुई धागा' के साथ भी हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi के 'मेड इन इंडिया' कैम्पेन पर आधारित वरुण धवन Varun Dhawan और अनुष्का Anushka Sharma की फिल्म Sui Dhaaga बॉक्स आॅफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने शनिवार को 3.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 67.35 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

बीते शुक्रवार हॉलीवुड फिल्म 'वेनम', 'लवयात्री' और 'अंधाधुन' की रिलीज का असर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' पर नहीं दिखा है। फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर अपनी कमाई को बरकरार रखते हुए दूसरे शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले 77 फीसदी ज्यादा बिजनेस किया है। फिल्म के बिजनेस को लेकर ट्वीट करते हुए फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने लिखा- 'सुई धागा ने शुक्रवार के मुकाबले दूसरे शनिवार 77.14% की ग्रोथ दर्ज की है। रविवार को फिल्म और ज्यादा कलेक्शन कर सकती है। आज फिल्म 70 करोड़ के मार्क को छू लेगी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 1.75 करोड़ और शनिवार को 3.10 करोड़ का कलेक्शन किया। टोटल कलेक्शन 67.35 करोड़।' बता दें कि फिल्म अब महज 1100 स्क्रीन्स पर ही दिखाई जा रही है।

फिल्म अनुमान के मुताबिक अपने पहले वीकेंड पर ही शानदार कलेक्शन करने में कामयाब रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे हफ्ते में फिल्म 100 करोड़ के मार्क को छू पाती है या फिर नहीं। कुल मिलाकर देखें तो वरुण और अनुष्का की इस फिल्म पर आॅडियंस प्यार लुटा रही है।

bollywood,varun dhawan,anushka sharma,sui dhaaga,sui dhaaga box office report,sui dhaaga box office collection

अगर 'सुई धागा' जैसी फिल्म को सराहा ना जाता तो मुझे बुरा लगता : अनुष्का

फिल्म को मिली सफलता के बाद अनुष्का ने मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि "मुझे बहुत खुशी है कि फिल्म न केवल सफल हुई, बल्कि इसे लोगों का बहुत प्यार भी मिला है और यह हमारे लिए सर्वोपरि है। मुझे हमेशा विश्वास था कि यह फिल्म जनता तक पहुंचेगी। मुझे खुशी है कि वरुण और मेरा प्रयास फिल्म के लिए कारगर रहा और हम 'सुई धागा' जैसी सफल फिल्म का हिस्सा हैं।" अनुष्का का कहना है कि अगर उनकी इस फिल्म या उनके किरदार की सराहना नहीं होती, तो उन्हें बुरा लगता। यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित और शरत कटारिया द्वारा निर्देशित फिल्म उद्यमशीलता की भावना को सराहती है, जिससे देश तेजी से प्रगति की ओर जा सकता है। फिल्म के मुख्य सितारों वरुण और अनुष्का दोनों की सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब मैं इस तरह के अनोखे काम करती हूं या मैं इस तरह की तथाकथित 'जोखिम भरी' भूमिकाएं निभाती हूं और ये अच्छा करती हैं, तो इससे मुझे दर्शकों की पुष्टि मिलती है कि मैं सही फिल्में चुन रही हूं और आगे भी ऐसा ही करती रहूंगी।"

अनुष्का ने कहा, "अगर 'सुई धागा' जैसी फिल्म को सराहा ना जाता तो मुझे बुरा लगता और हैरानी होती।"

bollywood,varun dhawan,anushka sharma,sui dhaaga,sui dhaaga box office report,sui dhaaga box office collection

बता दें कि 'सुई धागा' के जरिए वरुण धवन और अनुष्का ने पहली दफा साथ में स्क्रीन शेयर की है। दोनों की आॅन स्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर तो सभी का यही मानना है कि इस जोड़ी को फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करनी चाहिए। खैर, 'सुई धागा' में दोनों नॉन ग्लैमरस किरदारों में नजर आए हैं। 'सुई धागा' के जरिए ही वरुण धवन ने यशराज फिल्म्स के साथ भी अपना डेब्यू किया है। 'सुई धागा' में वरुण धवन ने मौजी नाम के शख्स का किरदार निभाया है, जबकि अनुष्का शर्मा ने मौजी की वाइफ ममता का किरदार निभाया है। फिल्म स्वरोजगार की कहानी बयां करती है। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। शरत इससे पहले 'दम लगा के हईसा' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी