न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तनुश्री ने किया वह वाकई एक साहसिक काम है, इससे आगे आने वाले लोगों के लिए भी रास्ते खुले: ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल ने कहा कि वह यहां फिल्म इंडस्ट्री की ओर से नहीं आई है तो इसलिए वह किसी का पक्ष नहीं ले सकतीं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Oct 2018 9:59:15

तनुश्री ने किया वह वाकई एक साहसिक काम है, इससे आगे आने वाले लोगों के लिए भी रास्ते खुले: ट्विंकल खन्ना

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच पनपा विवाद अब दिनोंदिन गहराता जा रहा है। तनुश्री ने नाना पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर एक गाने के शूट के दौरान उन्हें सेक्शुअली हैरेस किया था। जहां इस खुलासे पर बॉलिवुड के एक वर्ग ने तनुश्री का सपॉर्ट किया, वहीं कुछ लोगों ने तनुश्री मामले में चुप्पी साधे रखी। वही पूर्व अभिनेत्री और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने बीते दिनों ट्विटर पर तनुश्री दत्ता का पूरा समर्थन किया था। ट्विंकल ने अब दिल्ली में हिन्दुस्तान टाइम्स के सम्मेलन में अपनी बात को फिर से दोहराते हुए कहा कि वो तनुश्री का इस मामले में सम्मान करती हैं कि उन्होंने इस बात को सबके सामने खुलकर कहा।

ट्विंकल ने कहा कि वह यहां फिल्म इंडस्ट्री की ओर से नहीं आई है तो इसलिए वह किसी का पक्ष नहीं ले सकतीं। लेकिन इस बारे में बात करना अपने आप में एक हिम्मत का काम है और मैं उनकी हिम्मत की दाद देती हूं। ट्विंकल के अनुसार जो तनुश्री ने किया वह वाकई एक साहसिक काम है और इससे आगे आने वाले लोगों के लिए भी रास्ते खुल जाते हैं।

bollywood,twinkle khanna,tanushree dutta,nana tanushree controversy,raveena tandon,sexual harassment

वह कहती हैं,”लोग इस बारे में बात कर रहे हैं और ये बहुत ज़रूरी है। जिस तरह से चीज़ें चल रही हैं उससे बहुत दिनों तक ये सब दबा नहीं रहेगा और घृणित चीज़ें गायब हो जाएंगी।”

ट्विंकल के साथ इस सम्मेलन में लेखक अमीश त्रिपाठी भी मौजूद थे और उन्होंने इस ओर लोगों का ध्यान खींचा कि फिल्मों के अंदर ईव टीजिंग को जिस सरलता से दिखा दिया जाता है, उसे भी रोका जाना चाहिए। अमीश का कहना था कि सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह ग़लत करते हैं।

bollywood,twinkle khanna,tanushree dutta,nana tanushree controversy,raveena tandon,sexual harassment

तनुश्री का ट्विंकल पर पलटवार

जब तनुश्री को ट्विंकल खन्ना का साथ मिला तो तनुश्री ने ट्विंकल पर पलटवार करते हुए कहा था आप भले ही मेरा सपोर्ट कर रही हों लेकिन आपके पति, नाना पाटेकर के साथ हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे हैं। रवीना टंडन ने भी इंडस्ट्री में होने वाले सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ आवाज उठाई है।

bollywood,twinkle khanna,tanushree dutta,nana tanushree controversy,raveena tandon,sexual harassment

रवीना टंडन ने कही ऐसी बात, सुन अक्षय-ट्विंकल को लग सकती है मिर्ची

तनुश्री का सपोर्ट करते हुए रवीना टंडन ने ट्वीट कर बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियों और ग्रलफ्रेंड्स पर निशाना साधते हुए कहा, 'वर्कप्लेस में उत्पीड़न इसलिए होता है क्योंकि इंडस्ट्री में ऐसी बीवियां और गर्लफ्रेंड हैं जो अपने पतियों की हरकतें जानने के बाद भी चुप रह जाती हैं। उन एक्ट्रेसेस के पति फ्लर्ट करने के बाद एक्ट्रेसेस का करियर बर्बाद कर देते हैं और बाद में एक्ट्रेस रिप्लेस कर दी जाती है।' रवीना टंडन ने आगे तनुश्री दत्ता का सपोर्ट करते हुए कहा, 'जब हमारी अपनी इंडस्ट्री अपनों को ही सुरक्षित रखने में असफल हो जाए, तो वो खोने लगते हैं। हम महिला सशक्तिकरण पर फिल्में बनाते हैं जो खोखली होती हैं। तनुश्री दत्ता केस पर चुप्पी दर्दनाक है।' रवीना टंडन ने भले ही अपने ट्वीट में अक्षय कुमार और ट्विंकल का नाम न लिया हो लेकिन हम सभी जानते हैं उनका इशारा किस तरफ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक