न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डांसिंग गॉड माइकल जैक्सन के जन्मदिन पर टाइगर श्रॉफ ने इस अंदाज़ में दी श्रद्धांजलि, देखे वीडियो

हॉलीवुड के पॉपुलर और विवादित पॉप स्टार माइकल जैक्सन Michael Jackson अगर आज हमारे बीच होते तो आज अपना 60वां जन्मदिन सेलीब्रेट Michael Jackson Birthday करते

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Aug 2018 3:01:03

डांसिंग गॉड माइकल जैक्सन के जन्मदिन पर टाइगर श्रॉफ ने इस अंदाज़ में दी श्रद्धांजलि, देखे वीडियो

हॉलीवुड के पॉपुलर और विवादित पॉप स्टार माइकल जैक्सन Michael Jackson अगर आज हमारे बीच होते तो आज अपना 60वां जन्मदिन सेलीब्रेट Michael Jackson Birthday करते। माइकल जैक्सन अपने गानों और डांस के अलावा कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते थे। माइकल की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। दुनियाभर में आज लोग माइकल जैक्सन को याद कर रहे हैं। इस दिन उनके गानें और डांसिग स्टाइल को करोड़ो लोग यूट्यूब पर देख रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। वेस्टन डांस सिखने वाले आज भी माइकल जैक्सन की तरह डांस करने की इच्छा रखते हैं। इतना ही नहीं हमारे बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों में उनकी तरह डांस भी कर चुके हैं। हम फिल्मी परदे भी किसी न किसी एक्टर को माइकल जैक्सन की तरह डांस करते हुए देखते हैं जो हमें उनकी याद दिला देता है। ऐसे में जो बॉलीवुड स्टार्स माइकल जैक्सन को गुरु मानते हैं वो भी उन्हें याद कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ Tiger Shroff ने आज माइकल जैक्सन को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो माइकल जैक्सन के स्टाइल में ही डांस करते हुए दिख रहे हैं।

यह तो हम सभी जानते है कि टाइगर श्रॉफ खुद एक बेहतरीन डांसर हैं लेकिन वो इसका क्रेडिट माइकल जैक्सन को ही देते हैं। माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 में हुआ था जबकि उनकी मृत्यु साल 2009 में 25 जून को हो गई थी। ऐसे में दुनिया भर में मौजूद डांसिंग गॉड के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। टाइगर ही नहीं, मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने भी उन्हें याद किया है और माइकल जैक्सन को याद करते हुए ये ट्वीट किया था।

टाइगर और रेमो के अलावा ऋतिक रोशन भी उनके बड़े फैन रहे हैं। ऋतिक रोशन को तो इंडिया का माइकल जैक्सन तक कहा जाता है।

बता दे, टाइगर श्रॉफ इन दिनों करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर2’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में टाइगर के साथ तारा सुतरिया और अनन्या पांडे नजर आएंगी। गौरतलब अनन्या पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की हैं और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से वो बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा हैं। फिल्म को प्रोड्यूस करण जौहर कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 10 मई को रिलीज होगी। इसके अलावा ‘बागी’ स्टार अपनी इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त के लिए भी खुद को तैयार करने वाले हैं क्योंकि इसके लिए मेकर्स ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके बाद टाइगर, ऋतिक रोशन के साथ एक अनाम फिल्म में भी काम करने वाले है। इतना ही नहीं वो सिलेवेस्टर स्टोन की फिल्म ‘रेम्बो’ में भी दिखाई देंगे और इसके लिए वो अपनी बॉडी को शेप देने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल