न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Thugs Of Hindostan : अपने एक्शन सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए बोले Big B, 'शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं है जो टूटा न हो'

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर कल मुंबई में लांच किया गया। ट्रेलर लांच के कुछ ही घंटों बाद से ये सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड करने लगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Sep 2018 9:52:13

Thugs Of Hindostan : अपने एक्शन सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए बोले Big B, 'शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं है जो टूटा न हो'

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर कल मुंबई में लांच किया गया। ट्रेलर लांच के कुछ ही घंटों बाद से ये सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड करने लगा। यूट्यूब पर इस ट्रेलर को अब तक 2 करोड़ बार देखा जा चूका है। #ThugsOfHindostanTrailer ट्विटर पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स से इसे अलग-अलग तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं। बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan और आमिर खान Aamir Khan पहली बार फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में साथ नजर आ रहे हैं। इस मल्टी स्टारर फिल्म का ट्रेलर देखने में काफी दिलचस्प लगता है। दिवाली के मौके पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो मानना है कि यह फिल्म 50 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी। ट्रेलर में यह साफ दिख रहा है कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सब पर भारी पड़ते लग रहे है। अमिताभ बच्चन लंबे वक्त के बाद इस फिल्‍म में एक्शन करते नजर आएंगे। ट्रेलर के दौरान अपने एक्शन सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, "हमारी उम्र नहीं है यह सब करने की लेकिन विक्टर सर ने कहा करना है तो कर दिया और अभी तक भुगत रहे हैं, क्योंकि शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं है जो टूटा न हो। अभी भी कई डॉक्टर्स से मुलाकात हो चुकी है, कुछ सुधार नहीं है।"

bollywood,thugs of hindostan,amitabh bachchan,aamir khan,thugs of hindostan trailer,katrina kaif

तकनीक ने कुछ नहीं किया आसान

जब बिग बी से पूछा गया कि फिल्म्स में टेक्नोलॉजी के आने की वजह से एक्शन सिक्‍वेंस शूट करना आसान हो गया है तो उन्‍होंने कहा, "आसान बिल्कुल नहीं हुआ। टेक्नोलॉजी बढ़ गयी है तो काम भी बढ़ गया है। अजूबा के वक्‍त भले ही हमसे मुश्किल स्टंट्स नहीं करवाये क्योंकि टेक्नोलॉजी नहीं थी। अभी 40-50 फुट से कूदने को कहते हैं क्योंकि सेफ्टी होती है। इसलिए टेक्नोलॉजी की वजह से काम ज्यादा आसान नहीं हुआ है। हां विजुअली भले ही अच्छा हो गया है।''

bollywood,thugs of hindostan,amitabh bachchan,aamir khan,thugs of hindostan trailer,katrina kaif

30-40 किलो का कपड़ा पहना कर कराया स्‍टंट: बच्‍चन

अमिताभ बच्चन आगे बताते हैं, "आम कपड़ा पहना देते तो चलिए फिर भी ठीक होता लेकिन पहना दिया आर्मर, गनीमत है कि लोहे का नहीं था। हमने सोचा लोहे से छुटकारा मिला, चलो बच गए लेकिन इन्होंने चमड़े का पहना दिया, वो भी इतना मोटा। उसका वजन कम से कम 30-40 किलोग्राम होगा। ऊपर से दो-दो तलवार दे दीं, पगड़ी पहना दी, बाल दे दिए जिसको लगाने में 3-4 घंटे लगते हैं। उसके बाद इधर से कूदो, उधर से कूदो, यहां मारो वहां मारो, यह सब शुरू हो गया... और सबसे खतरनाक बात यह थी कि यह सब एक्शन बरसात में हो रहा है। पानी बरसे तो चमड़ा सोक ले पानी और 20-30 किलोग्राम और बढ़ जाये। इतना भार उठा कर के इन्होंने हमसे काम करवाया है।"

bollywood,thugs of hindostan,amitabh bachchan,aamir khan,thugs of hindostan trailer,katrina kaif

आमिर खान बोले, 'लकी हूं बिग बी के साथ काम किया'

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आमिर ने बताया कि 1994 में दोनों को इंदर कुमार की फिल्म रिश्ता ऑफर की गई थी लेकिन वह फिल्म बन नहीं पाई। आमिर ने कहा कि अमिताभ बच्चन के साथ काम करके उनका 30 साल का सपना पूरा हो गया। आमिर कहते है, "यह मेरे लिए सपना रहा है कि मैं अमित जी के साथ काम करूं। 30 साल हो गए, बड़ा बुरा लगता था कि उनके साथ काम नहीं किया। आज उनके साथ स्टेज पर बैठा हूं बड़ा अच्छा लग रहा है। कैटरीना और सना के साथ काम करके भी बहुत मजा आया।''

वहीं दूसरी तरफ बच्चन ट्रेलर लांच पर काफी फनी मूड में दिखे। आमिर की इस बात पे चुटकी लेते हुए बिग बी ने कहा, "आमिर खान केवल एक्टर ही नहीं हैं, यह प्रोड्यूसर भी हैं, डायरेक्टर भी हैं, राइटर भी हैं, म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं, डिस्ट्रिब्यूटिर भी हैं, मार्केटिंग जीनियस भी हैं और स्क्रीनप्ले राइटर भी हैं। उसके बाद जा कर के यह ब्रिलियंट एक्टर हैं। तो इनके साथ मुकाबला करना बड़ा कठिन काम हो जाता है। मैं कब से इन्हें कह रहा हूं कि एक फिल्म आप बनाइये और मुझे कहीं एक छोटा सा रोले दे दीजिये पर यह मान ही नहीं रहे। मैंने दो-तीन आइडियाज भी दिए इन्हें, यह कहते हैं मैं सोचता हूं और सोचने में इतने बरस बीत गए।"

bollywood,thugs of hindostan,amitabh bachchan,aamir khan,thugs of hindostan trailer,katrina kaif

बता दे, यह फिल्म 1839 के एक उपन्यास 'कंफेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है। फिल्म को माल्टा व राजस्थान के रमणीय जगहों पर फिल्माया गया है। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' को डिजिटल रूप में आईमैक्स फॉर्मेट में बनाया गया है। यह इस फॉर्मेट में पांचवीं भारतीय फिल्म है। इससे पहले 'धूम 3', 'बैंग बैंग', 'बाहुबली 2' व 'पद्मावत' को आईमैक्स फॉर्मेट का रूप दिया गया। फिल्म का ट्रेलर आज इसलिए रिलीज़ किया गया है क्योंकि आज मशहूर फिल्ममेकर और यशराज बैनर की नींव रखने वाले यश चोपड़ा की जयंती है। यह फिल्म दिवाली की धूम के बीच 8 नवबंर 2018 को रिलीज होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल