82 साल के बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र Dharmendra ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद ही पुरानी फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके साथ बॉलीवुड के एक और दमदार एक्टर विनोद खन्ना Vinod Khanna भी दिखाई दे रहे हैं। धर्मेंद्र ने यह तस्वीर तब क्लिक करवाई थी, जब दोनों एक साथ 'फरिश्ते' फिल्म में काम कर रहे थे। दोनों ही अतरंगी ड्रेस में काफी फनी मूड में फोटो क्लिक करवाई थी, जो आज भी याद ताजा कर रही है। बता दे, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना ने बॉलीवुड में कई फिल्में एक साथ किया है। 70 और 80वें दशक के दौर में 'फरिश्ते' के अलावा दोनों ने 'द बर्निंग ट्रेन', 'रखवाला', 'पत्थर और पायल' जैसी फिल्में एक साथ की।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने यह भी लिखा, 'हमारे स्टेप्स काफी ओरिजिनल और यूनिक हैं। अब हम ऐसा दोबारा रिपीट नहीं कर पाएंगे।' यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि दोनों का ऐसा एक्सप्रेशन दोबारा देखने को नहीं मिल सकता।














