न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूजा भट्ट भी हो चुकी है सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार, कहा - 'मेरे बगल में बैठे एक दोस्त ने मेरी छाती...'

पूजा भट्ट भी सेक्शुअल हैरेसमेंट के ऊपर बोली हैं। पूजा भट्ट ने अपने साथ हुई ऐसी ही एक घटना का जिक्र किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Oct 2018 5:27:10

पूजा भट्ट भी हो चुकी है सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार, कहा - 'मेरे बगल में बैठे एक दोस्त ने मेरी छाती...'

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच पनपा विवाद अब दिनों दिन गहराता जा रहा है। तनुश्री ने नाना पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर एक गाने के शूट के दौरान उन्हें सेक्शुअली हैरेस किया था। जहां इस खुलासे पर बॉलिवुड के एक वर्ग ने तनुश्री का सपॉर्ट किया, वहीं कुछ लोगों ने तनुश्री मामले में चुप्पी साधे रखी। इस मामले के सामने आने के बाद पूजा भट्ट भी सेक्शुअल हैरेसमेंट के ऊपर बोली हैं। पूजा भट्ट ने अपने साथ हुई ऐसी ही एक घटना का जिक्र किया है। पूजा भट्ट ने कहा उन्हें भी एक बार इस तरह के कड़वे अनुभव से गुजरना पड़ा है। पूजा भट्ट ने बताया कि ये वाकया एयरपोर्ट पर हुआ था। उन्होंने कहा, '11 साल के बाद जब साल 2014 में मेरी शादी टूट गई थी तो एक पब्ल‍िकेशन हाउस ने मेरे पापा (महेश भट्ट) से पूछा था- क्या ये बात सही है? इसके बाद मैंने फैसला किया कि इससे पहले कि दुनिया कुछ भी कयास लगाने लगे, मैं ही अपने पापा को सब कुछ बता देती हूं। इसीलिए जब एक दिन मैं एयरपोर्ट पर पहुंची तो मेरे बगल में बैठे एक दोस्त ने मेरी छाती पर हाथ लगाने की कोशिश की। तब मैंने सोचा कि औरतें सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि अंदर भी सुरक्ष‍ित नहीं हैं।'

bollywood,tanushree dutta,nana patekar,pooja bhatt,sexual harassment

पूजा ने यह भी बताया कि- 'मैं एक शराबी के साथ रिलेशनशिप में थी। वो मुझे मारता था। मैंने जब ये बात लोगों से शेयर की तो लोगों ने मुझपर हूी सवाल उठा दिया। मैं आपको बता दूं, महेश भट्ट जैसे बड़े फिल्म निर्देशक की बेटी होने से मेरा दु:ख कम नहीं हुआ। मेरे साथ वैसे ही बुरा व्यवहार किया गया।'

तनुश्री के मामले पर अपनी राय रखते हुए पूजा ने कहा 'दो बातें हैं, पहली ये कि नाना पाटेकर के साथ काम करने वाले लोगों का मानना है कि वो बेहद उदार शख्स हैं। जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनका कहना है कि तनुश्री को बोलने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। तनुश्री की आवाज को नहीं दबाया जाना चाहिए। बल्कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पर सवाल ये है कि आखिर ये जांच करेगा कौन। इम्पा (इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन) जैसे संगठन कभी भी वर्कर्स के लिए खड़े नहीं होते।'

बता दें कि पूजा भट्ट ने साल 2003 में वीजे कम बिजनेसमैन मनीष मखीजा से शादी की थी। लेकिन 11 साल बाद ये रिश्ता खत्म हो गया था और साल 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक