न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं, दो अनजान लोगों ने मेरे घर में घुसने की कोशिश की...' : तनुश्री दत्ता

तनुश्री-नाना विवाद पर गुरुवार को तनुश्री का कहना था कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Oct 2018 8:07:39

'मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं, दो अनजान लोगों ने मेरे घर में घुसने की कोशिश की...' : तनुश्री दत्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता Tanushree Dutta और नाना पाटेकर Nana Patekar के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दे, तनुश्री ने हाल ही में साल 2008 में फ़िल्म 'हॉर्न ओके प्लीज़' के सेट पर हुआ मामला मीडिया के सामने बयान करते हुए नाना पाटेकर पर सेक्सुअल और मानसिक हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। तनुश्री के इस खुलासे के बाद बॉलीवुड के कई सितारे उनके समर्थन में खड़े हैं तो कुछ इस पूरे मामले में बोलने से कतरा रहे है। इस मुद्दे पर ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, ऋचा चड्ढा, परिणीति चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे सितारे तनु के समर्थन में उतरे हैं। तनुश्री-नाना विवाद पर गुरुवार को तनुश्री का कहना था कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में एक दिन पहले ही मुंबई पुलिस ने तनुश्री को 24 घंटे की सुरक्षा मुहैया कराई है। लेकिन अब इसके बाद एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। तनुश्री की मानें तो दो अनजाने लोगों ने उनके घर में घुसने की कोशिश की है। हालांकि सिक्‍योरिटी गार्ड्स ने इन लोगों को समय पर रोक लिया।

bollywood,tanushree dutta,nana patekar,tanushree-nana controversy,legal notice,sexual harassment

मिले दो नोटिस

हाल ही में तनुश्री ने कहा था कि नाना के वकील के बयान के बाद भी उन्‍हें अब तक उनकी तरफ से कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है। लेकिन तनुश्री ने अपने ताजा बयान में माना है कि उन्‍हें न सिर्फ नाना पाटेकर बल्कि निर्देशक विवेक अग्निहोत्रि की तरफ से भी कानूनी नोटिस मिल चुका है। अपने इस बयान में तनुश्री ने बताया कि कैसे इन लोगों के समर्थक उन्‍हें सोशल मीडिया या अन्‍य जगहों पर टारगेट कर परेशान कर रहे हैं।

उन्‍होंने अपने इस बयान में कहा, 'आज जब मैं अपने घर पर थी और पुलिसवाले, जो मेरे घर के बाहर सुरक्षा के लिए खड़े थे, वह लंच ब्रेक पर थे। तभी दो अनजान और संदिग्‍ध लोगों ने मेरे घर में घुसने की कोशिश की। पर बिल्‍डिंग के सुरक्षाकर्मियों ने समय पर उन्‍हें अंदर घुसने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस वाले भी अपने लंच ब्रेक से वापिस आ गए।' तनुश्री ने आगे कहा, 'एनएनएस पार्टी द्वारा भी मुझे धमकियां दी जा रही हैं। मुझे कोर्ट में खींचने की और कानूनी प्रकिया में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। ताकि कोर्ट में मामला पहुंचने पर मुझे मीडिया या बाकी लोगों से मिल रहा सपोर्ट भी बंद हो जाए।'

CINTA फिर करेगा मामले की जांच

वहीं दूसरी तरफ सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन ने इस मुद्दे पर मंगलवार को चुप्पी तोड़ते हुए एक माफीनामा जारी किया है। इस माफीनामे में CINTAA तनुश्री दत्ता से माफी मांगी है और यह माना है कि 10 साल पहले उनके मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

CINTAA के जनरल सेक्रेटरी सुशांस सिंह ने अपने बयान में कहा है कि असोसिएशन को तनुश्री दत्ता की शिकायत साल 2008 में मिली थी लेकिन वो इस मामले को ठीक तरह से हैंडल नहीं कर पाई। स्टेटमेंट के अनुसार, ‘साल 2008 में तनुश्री दत्ता के द्वारा CINTAA को दी गई शिकायत के आधार पर हम इस निष्कर्ष पर आए हैं कि कमेटी ने इस केस को उस समय सही तरह से हैंडल नहीं किया था।’

स्टेटमेंट में तनुश्री से माफी मांगते हुए लिखा गया है कि, ‘भले ही उस समय एक्जीक्यूटिव कमेटी दूसरी रही हो लेकिन हम तनुश्री से माफी मांगते हैं कि उनकी सुनवाई सही तरीके से नहीं की गई।’

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक