न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई के एक मॉल में सनी लियोनी के साथ हुआ हादसा, 1 घंटे तक रही बंद

हाल ही में मुंबई के एक मॉल में क्लोदिंग ब्रैंड के स्टोर को लॉन्च करने पहुंची सनी लियोनी को वहां आना बहुत भारी पड़ गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Aug 2018 12:46:18

मुंबई के एक मॉल में सनी लियोनी के साथ हुआ हादसा, 1 घंटे तक रही बंद

6 साल पहले फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सनी लियॉन Sunny Leone का फिल्म इंडस्ट्री में आना हमेशा ही विवादों में रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल की पोर्न इंडस्ट्री में आने की वजह का खुलासा किया है जो बेशक हैरान करने वाला है। सनी की निजी जिंदगी लोगों के लिए किसी खुली किताब से कम नहीं है। वह कई बार पोर्न इंडस्ट्री में आने की वजह इंटरव्यू के दौरान बता चुकी हैं।

यहां तक कि सनी लियोनी की हाल ही में वेव सीरीज भी रिलीज हुई है जिसका नाम 'करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' है। सनी लियोनी ने बताया 'डेनियल ने एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में मेरी वजह से काम करना शुरू किया था। किसी और के साथ मुझे एडल्ट फिल्म में देखकर वह बिल्कुल भी कंफटेबल नहीं थे। डेनियल ने मेरे हर सपने को अपना समझकर पूरा किया है। उन्होंने मुझे यकीन दिलाया ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता।' बीते कुछ वक्त से सनी लियोनी अपनी बायोपिक को लेकर काफी चर्चा में रहीं।

वही हाल ही में मुंबई के एक मॉल में क्लोदिंग ब्रैंड के स्टोर को लॉन्च करने पहुंची सनी लियोनी को वहां आना बहुत भारी पड़ गया। मॉल में जैसे ही सनी ने प्रवेश किया, उनके आने की खबर मॉल और बाद में आस-पास के एरिया में आग की तरह फैल गई। सनी की एक झलक पाने के लिए बेताब हुई लोगों की भीड़ धीरे-धीरे मॉल में तेजी से बढ़ने लगी। बाद में यह भीड़ इतनी ज्यादा बेकाबू हो गई कि स्टोर लॉन्च के बाद सनी का शो रूम से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

bollywood,sunny leone

भीड़ को भगाने के लिए स्टोर के मालिक और डिजाइनर रियाज गांजी ने सुरक्षा के लिए जल्दबाजी में स्टोर का शटर अंदर की ओर से बंद कर दिया, ताकी बेकाबू भीड़ को लगे की स्टोर बंद है और सनी जा चुकी हैं। यह स्टोर लगभग 1 घंटे तक लॉक रहा क्योंकि शटर बंद करते समय सेफ्टी का ध्यान नहीं रखा गया और बाद में शटर पूरी तरह से लॉक हो चुका था। सनी लियोनी के साथ उनके हज़्बंड डेनियल भी थे।

पूरा इवेंट खत्म होने और भीड़ के जाने के बाद जब स्टोर के शटर को खोलने की कोशिश की गई तो शटर नहीं खुल रहा था, थोड़ी देर तक कोशिश करने के बाद मॉल के कर्मचारियों को इन्फॉर्म किया गया। मॉल के सभी शटर ऑटोमैटिक खुलते और बंद होते हैं और जल्दबाजी में स्टोर के शटर बंद करने की वजह से तकनीकी खराबी आ गई थी और शटर अंदर-बाहर दोनों ओर से लॉक हो गया था। मॉल के कर्मचारियों ने पूरे मॉल की इलेक्ट्रिसिटी बंद कर स्टोर के शटर को फिर से रीसेट किया, यह सब करने में लगभग 1 घंटे तक गर्मी और अंधेरे में सनी स्टोर के अंदर ही फंसी रहीं।

bollywood,sunny leone

स्टोर का शटर खुलते ही सनी लियोन और डेनियल तुरंत मॉल से बाहर निकले और गाड़ी में बैठ कर निकल गए। यह पहला मौका नहीं था जब सनी अपने बेकाबू हुए फैंस की वजह से परेशानी में फंसी हों, इससे पहले भी कई बार, दूसरे शहरों में भी बेताब फैंस की भीड़ से वह सामना कर चुकीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक