न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक और 200 करोड़ी की तैयारी में रोहित शेट्टी, मिला ‘बर्डमैन’ का साथ

आगामी 28 दिसम्बर को अपनी फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ प्रदर्शित करने जा रहे निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी अगली फिल्म की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 10 Dec 2018 2:06:08

एक और 200 करोड़ी की तैयारी में रोहित शेट्टी, मिला ‘बर्डमैन’ का साथ

आगामी 28 दिसम्बर को अपनी फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ प्रदर्शित करने जा रहे निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी अगली फिल्म की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि रोहित शेट्टी की अगली फिल्म अजय देवगन के साथ ‘सिंघम’ या ‘गोलमाल’ की अगली कड़ी होगी। लेकिन रोहित शेट्टी ने समस्त कयासों को धत्ता बताते हुए इस बार बॉलीवुड सबसे सफल अदाकार और ‘बर्डमैन’ के नाम से ख्यात अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ हाथ मिलाया है। डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार रोहित आगामी वर्ष की शुरूआत में अक्षय कुमार के साथ फिल्म शुरू करेंगे, वर्ष 2019 के अन्त तक प्रदर्शित कर दिया जाएगा।

रोहित शेट्टी फिल्म उद्योग में सिर्फ दो सितारों—अजय देवगन और शाहरुख खान—पर विश्वास करते चलते हैं। उनकी ज्यादातर फिल्मों में इन्हीं दो सितारों ने काम किया है। जहाँ शाहरुख खान के साथ रोहित शेट्टी ने चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले बनाई हैं, वहीं दूसरी अजय देवगन के साथ ‘जमीन’, ‘सिंघम’, ‘सिंघम रिर्टन्स’ ‘गोलमाल’ सीरीज की 4 फिल्में, ‘संडे’, ‘आल द बेस्ट’ और ‘बोल बच्चन’ जैसी फिल्मों को बनाया है। ‘जमीन’ और ‘बोल बच्चन’ में अभिषेक बच्चन और ‘आल द बेस्ट’ में संजय दत्त ने भी अहम् भूमिकाएँ निभाई हैं। ‘सिम्बा’ के लिए उन्होंने पहली बार रणवीर सिंह के साथ हाथ मिलाया है, हालांकि इस फिल्म में भी अजय देवगन की विशेष भूमिका है।

bollywood,rohit shetty,Akshay Kumar,simmba

डेक्कन क्रॉनिकल को एक सूत्र ने जानकारी दी है कि, ‘अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की यह नई फिल्म एक बड़ी मसाला एंटरटेनर होगी। इसमें अक्षय कुमार कुछ जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस भी करते दिखाई देंगे। संभावना यह व्यक्त की जा रही है कि अक्षय कुमार खुद इस फिल्म का निर्माण करेंगे। वो ऐसा इसलिए करेंगे ताकि फिल्म पर अच्छा खासा पैसा लगाया जा सके और हर किसी को फिल्म की सफलता से फायदा हो।’

गौरतलब है कि अक्षय कुमार की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘2.0’ हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर करियर की सबसे कमाऊ फिल्म गई है। अब तक इस फिल्म के हिन्दी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह पहली ऐसी फिल्म बनी है जिसने अक्षय कुमार की समस्त सफल फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ‘2.0’ ने ‘हॉलीडे’ से लेकर ‘राउडी राठौर’ खिलाड़ी कुमार की सभी फिल्मों को पानी पिला दिया है।

सूत्र ने यह जानकारी भी दी है कि अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी की इस फिल्म के लिए तारीखें भी उपलब्ध करवा दी हैं। संभवत वे फरवरी से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसके साथ-साथ वे करण जौहर की मार्च में प्रदर्शित होने जा रही फिल्म ‘केसरी’ का प्रमोशन भी करेंगे। ‘केसरी’ अक्षय कुमार की करण जौहर के साथ पहली फिल्म है, जो सारागढ़ी के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाई पूर्ण पाबंदी, किसी जहाज को नहीं मिलेगी इजाजत; अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
मिडिल ईस्ट में फिर भड़का तनाव? ईरान के कई शहरों में धमाकों की गूंज, होर्मुज स्ट्रेट भी हुआ बंद
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
यूपी में आज से महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ; 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
FIFA World Cup 2026: नॉर्वे को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, एक्स्ट्रा टाइम में चमके जूड बेलिंगहैम; दो गोल दागकर बने जीत के हीरो
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
जूड बेलिंगहैम ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत, पेले के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा नया इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक