न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुशखबरी : कैंसर का इलाज कराकर अपने घर लौटीं सोनाली बेंद्रे

न्यूयॉर्क में कुछ महीनों से कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) करीब पांच महीने बाद सोमवार की रात मुंबई पहुंच गईं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Dec 2018 8:08:09

खुशखबरी : कैंसर का इलाज कराकर अपने घर लौटीं सोनाली बेंद्रे

न्यूयॉर्क में कुछ महीनों से कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) करीब पांच महीने बाद सोमवार की रात मुंबई पहुंच गईं है। इसी साल जुलाई के पहले हफ्ते में सोनाली ने बताया था कि वह ‘हाई ग्रेड कैंसर’ से पीड़ित हैं और इस बीमारी के इलाज के सिलसिले में न्यूयार्क में हैं।

मुबंई पहुंचने पर सोनाली के पति गोल्डी बहल ने कहा - सोनाली की तबीयत ठीक है। फिलहाल के लिए उनका इलाज बंद हो गया हालांकि बीमारी वापस आ सकती है, ऐसे में रेगुलर चेकअप होते रहेंगे।

मुंबई वापसी से पहले सोनाली ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि "दूरियां हमें काफी कुछ सिखाती हैं। घर से दूर रहने के बाद मुझे यह अहसास हुआ कि मुझे कितने लोगों की कहानियों के बारे में पता चल रहा है। सभी अलग तरीके से अपनी जिंदगी की कहानी लिखने की कोशिश करते हैं, साथ ही सब संघर्ष भी कर रहे हैं। लेकिन कोई भी हार नहीं मानता है।"

सोनाली ने आगे लिखा है, "अब जब मैं अपने घर वापस लौट रही हूं, मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकती, पर तब भी मैं कोशिश करूंगी। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं अपने परिवार और दोस्तों से मिल पाऊंगी। मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि मैं वह सब कर पाऊंगी, जो मुझे पसंद है, साथ ही अभी तक के सफर के लिए मैं शुक्रिया कहना चाहती हूं।"

उन्होंने कहा, "अभी जंग पूरी नहीं हुई है, लेकिन मैं खुश हूं और आने वाले समय में भी खुश रहना चाहती हूं।" हालांकि सोनाली कुछ दिन रहने के बाद इलाज के लिए फिर वापस जा सकती हैं। अभी वह अपने परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताने आ रही हैं।

बता दे, पिछले कई सालों से सोनाली बेंद्रे से दुरिया बना चूकी सोनाली अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव रहती हैं। सोनाली ने साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'आग' से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। इसके बाद सोनाली ने 'सरफरोश', 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्मों में अपने शानदार एक्टिंग से काफी छा गईं। उन्होंने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो ना हो' में एक्टिंग की है। सोनाली कई टीवी शोज जैसे 'इंडियाज गॉट टैलेंट', 'इंडियन आइडल 4' जैसे शो में जज की भूमिका में नजर आ चुकी हैं।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल