बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) इन दिनों अपने मेटास्टैटिक कैंसर के इलाज का ट्रीटमेंट कराने के लिए न्यूयॉर्क में हैं। जबसे सोनाली बेंद्रे को कैंसर हुआ है तबसे वो पहले से ज्यादा लाइम लाइट में रहने लगी हैं। सोनाली फैंस को अपनी सेहत के बारे में समय-समय पर जानकारी देती रहती हैं। सोनाली एक फाइटर की तरह कैंसर से लड़ रही हैं। इलाज के साथ वो घूमती-फिरती हैं और किताबें पढ़ती हैं। हाल ही में सोनाली की एक नई फोटो सामने आई है। इसमें वो एक पढ़ती नजर आ रही हैं। जिसका नाम A Gentleman in Moscow है। सोनाली अक्सर किताबें पढ़ती नजर आती हैं। ऐसा लगता है कि अब उन्हें किताबों से प्यार हो गया है।














