न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैलाश खेर भी आये #MeToo के घेरे में, जर्नलिस्ट ने कहा, 'बार-बार बात करने के बहाने मेरी जांघ छू रहे थे'

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के #MeToo के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ अपने साथ हुए गलत व्यवहार को लेकर सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Oct 2018 12:33:51

कैलाश खेर भी आये #MeToo के घेरे में, जर्नलिस्ट ने कहा, 'बार-बार बात करने के बहाने मेरी जांघ छू रहे थे'

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के #MeToo के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ अपने साथ हुए गलत व्यवहार को लेकर सामने आई है। तनुश्री ने नाना पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर एक गाने के शूट के दौरान उन्हें सेक्शुअली हैरेस किया था। जहां इस खुलासे पर बॉलिवुड के एक वर्ग ने तनुश्री का सपॉर्ट किया, वहीं कुछ लोगों ने तनुश्री मामले में चुप्पी साधे रखी। वही कई सितारों ने खुद के साथ हुए ऐसे हादसों का खुलासा भी किया है। इसी सिलसिले में अब जाने माने गायक कैलाश खैर का नाम भी सामने आया है। बता दें कि कैलाश खेर पर आरोप लगाने वाली महिला न तो भारतीय है न ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती है।

इस मामले में जर्नलिस्ट और राइटर संध्या मेनन ने अपने सोशल मीडिया हैंडिल से सिंगर कैलाश खेर के बारे में यह बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वहां मस्कट देश में रहने वाली एक पत्रकार की चैट का अंश शेयर किया है। जिसमें कैलाश खेर द्वारा उसके साथ की बद्तमीजी को पढ़ा जा सकता है। उस मस्कट की जर्नलिस्ट ने लिखा है, 'मैं कैलाश खेर से मस्कट के एक बुटीक में इंटरव्यू के सिलसिले में मिली थी। वहां मेरे साथ कुछ महिलाएं, एक फोटोग्राफर और कुछ जर्नलिस्ट थे। मैं कैलाश खेर के पास ही बैठी थी, वह बार-बार बात करने के बहाने मेरी जांघ छू रहे थे, मैं बहुत असहज मेहसूस कर रही थी। मैंने अपने बॉस को यह बात बताई तो उन्होंने इसे हंसी में टाल दिया। फिर ग्रुप फोटो के में कैलाश ने मुझे अपने पास खड़े होने को कहा तो मैंने मना कर दिया। उस दिन के गुस्से के साथ असहाय होने की फीलिंग मैं आज भी नहीं भूल पाती।'

bollywood,kailash kher,tanushree dutta,nana patekar,sexual harassment,journalist

मेरे बगल में बैठे एक दोस्त ने मेरी छाती...

बता दें कि तनुश्री दत्ता ने भारत में #MeToo मूमेंट को लाकर एक नई जंग छेड़ दी है। वही हाल ही में पूजा भट्ट ने अपने ऊपर हुए एक हादसे के बारे में खुलकर बात की है। पूजा भट्ट ने कहा उन्हें भी एक बार इस तरह के कड़वे अनुभव से गुजरना पड़ा है। पूजा भट्ट ने बताया कि ये वाकया एयरपोर्ट पर हुआ था। उन्होंने कहा, '11 साल के बाद जब साल 2014 में मेरी शादी टूट गई थी तो एक पब्ल‍िकेशन हाउस ने मेरे पापा (महेश भट्ट) से पूछा था- क्या ये बात सही है? इसके बाद मैंने फैसला किया कि इससे पहले कि दुनिया कुछ भी कयास लगाने लगे, मैं ही अपने पापा को सब कुछ बता देती हूं। इसीलिए जब एक दिन मैं एयरपोर्ट पर पहुंची तो मेरे बगल में बैठे एक दोस्त ने मेरी छाती पर हाथ लगाने की कोशिश की। तब मैंने सोचा कि औरतें सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि अंदर भी सुरक्ष‍ित नहीं हैं।' पूजा ने यह भी बताया कि- 'मैं एक शराबी के साथ रिलेशनशिप में थी। वो मुझे मारता था। मैंने जब ये बात लोगों से शेयर की तो लोगों ने मुझपर हूी सवाल उठा दिया। मैं आपको बता दूं, महेश भट्ट जैसे बड़े फिल्म निर्देशक की बेटी होने से मेरा दु:ख कम नहीं हुआ। मेरे साथ वैसे ही बुरा व्यवहार किया गया।'

तनुश्री के मामले पर अपनी राय रखते हुए पूजा ने कहा 'दो बातें हैं, पहली ये कि नाना पाटेकर के साथ काम करने वाले लोगों का मानना है कि वो बेहद उदार शख्स हैं। जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनका कहना है कि तनुश्री को बोलने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। तनुश्री की आवाज को नहीं दबाया जाना चाहिए। बल्कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पर सवाल ये है कि आखिर ये जांच करेगा कौन। इम्पा (इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन) जैसे संगठन कभी भी वर्कर्स के लिए खड़े नहीं होते।'

bollywood,kailash kher,tanushree dutta,nana patekar,sexual harassment,journalist

वह मेरी गर्दन पर अपना चेहरा रखकर मेरे बालों को सूंघते थे : कंगना

फिल्म 'मणीकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में झांसी की रानी का किरदार निभाने वाली कंगना रनौत ने ‘क्वीन’ फिल्म के निर्देशक विकास बहल पर आरोप लगाया है कि 'हम जब कभी भी मिलते थे वह मेरी गर्दन पर अपना चेहरा रखकर मुझे कसकर पकड़ते थे और मेरे बालों को सूंघते थे। मुझे उन्हें हटाने में काफी जोर लगाना पड़ता था।' रनौत ने कहा, फिल्म निर्माता हंसल मेहता और स्टोरी राइटर अपूर्व असरानी बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे लोगों में शामिल हैं जिन्होंने विकास बहल के इस काम को गलत ठहराया है।

दरहसल, अभिनेत्री का यह बयान प्रोडक्शन हाउस ‘फैंटम फिल्म्स’ की एक महिला कर्मचारी द्वारा फिल्म निर्देशक पर छेड़छाड़ का आरोप फिर से लगाये जाने के बाद आया है। 'फैंटम फिल्म्स' की एक महिला कर्मचारी ने पिछले साल आरोप लगाया था कि निर्देशक विकास बहल ने उसके साथ गोवा की यात्रा के दौरान अनुचित तरीके से व्यवहार किया। बहल पहले फैंटम फिल्म्स में अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंतेना के साथ साझेदार थे। हफपोस्ट इंडिया में हाल ही में छपे एक आलेख में महिला ने अपने आरोपों को दोहराते हुए उस घटना के बारे में डीटेल में जानकारी शेयर की थी। अब उस महिला के सपोर्ट में कंगना ने एक बयान में कहा, ‘मैं पूरी तरह से उस पर (महिला) विश्वास करती हूं। हम जब 2014 में ‘क्वीन’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त शादीशुदा होने के बावजूद भी बहल मेरे सामने यह शेखी बघारते थे कि वह रोज-रोज एक नई लड़की के साथ यौन संबंध बनाते हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी