न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'स्‍त्री' पर बोलीं श्रद्धा कपूर, 'मुझे नहीं लगता कि लोग थिएटर में केवल एक कलाकार को देखने जाते है... बल्कि वे कहानी देखते हैं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म स्त्री का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज़ किया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Aug 2018 10:32:32

'स्‍त्री' पर बोलीं श्रद्धा कपूर, 'मुझे नहीं लगता कि लोग थिएटर में केवल एक कलाकार को देखने जाते है... बल्कि वे कहानी देखते हैं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म स्त्री का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज़ किया गया था। ट्रेलर दर्शको द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। वही आज उनकी एक और फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। हम बात कर रहे शाहिद कपूर के साथ उनकी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की। इस फिल्‍म में बिजली की कटौती से लेकर बिजली का बिल ज्‍यादा आने तक जैसी परेशानी को विषय बना कर उठाया गया है। लंबे समय से इस फिल्‍म के ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा था। शाहिद और श्रद्धा की जोड़ी इससे पहले विशाल भारद्वाज की फिल्‍म 'हैदर' में नजर आ चुकी है।

ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर में काफी अलग अंदाज में सभी एक्‍टर्स डायलॉग बोलते नजर आएंगे। यह फिल्‍म निर्देशक श्री नारायण सिंह की है, जो इससे पहले 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' जैसी फिल्‍म बना चुके हैं। ऐसे में उनकी इस फिल्‍म में भी 'टॉयलेट।।' जैसा ही असर देखने को मिल रहा है। वही 'स्‍त्री' की बात करें तो इस फिल्‍म में श्रद्धा के लुक्‍स की खासी तारीफ हो रही है। ऐसे में दो बेहद अलग तरह की फिल्‍में लेकर आ रही श्रद्धा का कहना है कि दर्शकों की स्टार देखने की बजाए अच्छी कहानी देखने में ज्यादा दिलचस्पी है। 'स्‍त्री' में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव की मजेदार जोड़ी नजर आ रही है।

अपनी इस फिल्‍म पर बात करते हुए श्रद्धा कपूर ने न्‍यूज एजेंसी को कहा, "मुझे नहीं लगता कि लोग थिएटर में केवल एक कलाकार को देखने जाते ह... बल्कि वे कहानी देखते हैं। लोग बहुत स्मार्ट हैं, वे ट्रेलर देखकर फिल्म चुनते हैं। दर्शक अच्छा विषय चाहते हैं।" श्रद्धा जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' में दिखेंगी।

यह पूछे जाने पर कि नए निर्देशक के साथ हॉरर-कॉमेडी के साथ प्रयोग करना उनके करियर के लिए जोखिम भरा नहीं है? इस पर श्रद्धा ने कहा, "मुझे लगता है कि हर फिल्म जोखिमभरी हो सकती है या दूसरी वजह से दर्शक तेजी से बदल रहे हैं और भविष्यवाणी करना मुश्किल है कि हमारे दर्शक क्या देखना चाहते हैं।" यहां देखें 'स्‍त्री' का ट्रेलर।

बता दें कि कुछ समय पहले ही इस फिल्‍म का 'ट्रेलर' रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्‍म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्‍म में राजकुमारा राव की कॉमिक टाइमिंग देखने लायक है। यह फिल्‍म 31 अगस्‍त को रिलीज हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
इतिहास रचने की तैयारी में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’, वर्ल्ड वाइड पहला दिन 200 करोड़, घरेलू कारोबार 150 करोड़
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर आया ‘नंदा देवी’ टैंकर, ‘शिवालिक’ के बाद LPG लेकर निकला दूसरा भारतीय जहाज
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
सुबह के नाश्ते में बनाएं मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा, मिनटों में तैयार होने वाली स्वादिष्ट रेसिपी
सुबह के नाश्ते में बनाएं मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा, मिनटों में तैयार होने वाली स्वादिष्ट रेसिपी
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
LPG सिलेंडर के लिए देशभर में हाहाकार, जमाखोरों पर सरकार का शिकंजा; हजारों सिलेंडर जब्त
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
हाईवे पर सफर करने वालों को झटका, 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag Annual Pass
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
अंडरआर्म्स से आ रही पसीने की बदबू, छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी