न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा कपूर को हुआ डेंगू, रुकी साइना नेहवाल की बायोप‍िक!

रद्धा ने इस फिल्म की शूटिंग रोक दी है क्योंकि उन्हें डेंगू हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Oct 2018 1:15:57

श्रद्धा कपूर को हुआ डेंगू, रुकी साइना नेहवाल की बायोप‍िक!

फिल्म "स्त्री" की बंपर सफलता के बाद श्रद्धा कपूर इन द‍िनों बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायॉपिक में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनका लुक कैसा होगा, इसे प‍िछले द‍िनों जारी किया गया था। इस फिल्म का डायरेक्शन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। अब खबर ऐसी आ रही हैं कि श्रद्धा ने इस फिल्म की शूटिंग रोक दी है क्योंकि उन्हें डेंगू हो गया है।

एक सूत्र ने बताया, 'श्रद्धा पिछले कुछ दिनों से महसूस कर रही थीं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद उन्होंने 27 सितंबर से शूटिंग बंद कर दी और जांच के बाद पता चला कि उन्हें डेंगू हो गया है। माना जा रहा है कि 2 दिन बाद वह वापस फिल्म के सेट पर आ सकती हैं। इस बीच अमोल ने साइना के बचपन के हिस्से को चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ शूट कर रहे हैं।'

इस न्यूज को कन्फर्म करते हुए प्रड्यूसर भूषण कुमार ने कहा, 'श्रद्धा पिछले कुछ महीनों से काफी बिजी हैं और ऐसा लगता है कि इससे उनकी सेहत पर काफी फर्क पड़ा है। हम इस कंडिशन में उनसे पूरी सहानुभूति रखते हैं। हमें जल्द ही उनकी हेल्थ के बारे में पता चलेगा और जान पाएंगे कि वह काम पर कब तक लौटेंगी।'

bollywood,shraddha kapoor,dengue,saina nehwal biopic

बता दें कि भूषण कुमार के प्रोडक्शन और अमोल गुप्ते के निर्देशन में बन रही साइना नेहवाल की बायोपिक पर काम शुरू हो चुका है। श्रद्धा ने प‍िछले द‍िनों फिल्म की तैयारी पर बात की थी। उन्होंने बताया था, "इस बायोपिक की तैयारी में अब तक मैं 40 बैडमिंटन क्लासेस ले चुकी हूं। यह बहुत मुश्किल खेल है लेकिन मैं इसे इंजॉय कर रही हूं। किसी स्पोर्ट्समैन की जिंदगी का अनुभव शानदार होता है। साइना की कहानी अपने आप में काफी दिलचस्प है। जो उसने खोया, उसे लगी चोटें और उसकी जीत तक सब कुछ।"

श्रद्धा ने कहा, "मैं उसे लगी चोटों से खुद को रिलेट कर सकती हूं, लेकिन बावजूद इन सारी चीजों के उसने अपना फोकस कभी नहीं खोया और यही सबसे ज्यादा प्रेरित करने वाली चीज है।" बता दें कि साइना ने इस फिल्म की तैयारी के लिए महीनों तक सुबह 6 बजे जगकर प्रैक्टिस की है।

बता दें कि इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर ने काफी ट्रेनिंग ली है ताकि वह साइना का रोल अच्छे से निभा सकें। इसके लिए खुद साइना ने भी श्रद्धा को ट्रेनिंग दी है। हाल में इस फिल्म में श्रद्धा कपूर का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया था। माना जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल तक रिलीज हो पाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक