न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटे जेन को घर लाए शाहिद और मीरा, यूं किया स्वागत, देखे वीडियो

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गईं है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Sep 2018 7:24:55

बेटे जेन को घर लाए शाहिद और मीरा, यूं किया स्वागत, देखे वीडियो

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर Shahid Kapoor एक बार फिर पापा बने हैं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत Mira Rajput ने एक बेटे को जन्म दिया। शाहिद के फैंस ने उनकों ढेर सारी शुभकामनाएं दी। शाहिद कपूर ने घर आए नए मेहमान का नाम जेन कपूर Zain Kapoor रखा है। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गईं है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शाहिद और मीरा की शादी 7 जुलाई 2015 में हुई थी।

शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, 'जेन कपूर Zain Kapoor आ गए हैं और हम अब पूरा महसूस कर रहे हैं। आप सब की दुआओं के लिए शुक्रिया। हम बहुत खुश हैं। सभी को प्‍यार।' शाहिद के इस ट्वीट के बाद से ही जेन कपूर ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। आपको बता दें बेटे को जन्म देने से पहले मीरा ने अपने एक इंटरव्यू में यह बात कही थी कि मीशा का नाम शाहिद ने अपनी मर्जी से रखा है और मुझे उम्मीद है कि दूसरे बच्चे का नाम वो मुझे रखने देंगे। ट्वीट में शाहिद ने यह तो नहीं बताया है कि जेन का नाम किसकी पसंद से रखा गया है लेकिन यह बात पक्की है कि इसमें शाहिद और मीरा दोनों की सहमति रही होगी। घर में दूसरे बच्चे के जन्म के बाद खुशी का माहौल है। शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए शाहिद और मीरा को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि, 'मुझे इस बात की खुशी है कि शाहिद का घर अब पूरा हो गया है।'

bollywood,shahid kapoor,Mira Rajput,zain kapoor

बता दें, मीरा राजपूत ने जेन कपूर को मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में जन्म दिया। जब दुनिया को पता चला कि शाहिद ने अपने बेटे का नाम जेन कपूर रखा है तो हर किसी के मन में यह सवाल उठा कि आखिरकार, इसका मतलब क्या होता है। बता दें, जेन शब्‍द की उत्‍पत्ति हिब्रू, अंग्रेजी और अरेबिक भाषा से हुई है। अरबी भाषा में इसका अर्थ है 'सौंन्‍दर्य'। बता दें कि शाहिद इन दिनों अपनी फिल्‍म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के प्रमोशन में लगे हैं। हालांकि शाहिद ने अपने बेटे के जन्‍म से पहले ही कुछ समय के लिए पेटरनिटी लीव लेने का फैसला पहले ही कर लिया था।

इन दिनों शाहिद अपनी फिल्‍म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के प्रमोशन में लगे हैं। दोबारा पापा बनने के लिए एक्साइटेड शाहिद कपूर इन दिनों अपने काम से ब्रेक पर हैं और माना जा रहा है कि बेटे के जन्म के बाद वे जल्द ही काम पर लौट जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक