न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जीरो’: यू-ट्यूब के व्यूज से नहीं मिलती सफलता, ‘ठग्स’ ने किया था निराश

हाल ही में प्राप्त हुए समाचारों के अनुसार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ के ट्रेलर ने यू-ट्यूब (Youtube) पर तहलका मचा दिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 05 Dec 2018 6:21:26

‘जीरो’: यू-ट्यूब के व्यूज से नहीं मिलती सफलता, ‘ठग्स’ ने किया था निराश

हाल ही में प्राप्त हुए समाचारों के अनुसार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ के ट्रेलर ने यू-ट्यूब (Youtube) पर तहलका मचा दिया है। पिछले 31 दिनों में इस ट्रेलर ने यू-ट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पूरे किये है। यह पहली ऐसी हिन्दी फिल्म का ट्रेलर बन गया है जिसने यह मुकाम इतने कम दिनों में प्राप्त किया है।

इससे पहले आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (Thugs of Hindostan)' ने यह मुकाम 49 दिनों में प्राप्त किया था। शाहरुख खान और आनन्द एल राय यह सोचकर प्रसन्न हो रहे हैं कि उनकी फिल्म के ट्रेलर को इतना पसन्द किया जा रहा है तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित होगी। उनका यह सोचना गलत है। यदि ऐसा होता तो अमिताभ बच्चन और आमिर खान अभिनीत ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का दूसरा पहलू ही बॉक्स ऑफिस पर नजर आता। केवल यू-ट्यूब के 100 मिलियन व्यूज से फिल्म सफलता प्राप्त करेगी यह सोचना बेमानी है। फिल्म की सफलता सिर्फ और सिर्फ उसके निर्देशन और कहानी के साथ सितारों के अभिनय पर निर्भर करती है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero movie trailer,youtube,katrina kaif,anushka sharma,thugs of hindostan

अब देखने वाली बात यह है कि इन 100 मिलियन व्यूज के कितने दर्शक शाहरुख खान को देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर दौड़ लगाते हैं। हालांकि हमें इस बात की उम्मीद बहुत कम है कि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कारनामा करने में सफल होगी।

बता दे, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को अपने बैनर तले बनी आनन्द एल.राय की फिल्म ‘जीरो (Zero)’ से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। उन्हें इस बात का विश्वास है कि उनकी यह फिल्म उन्हें एक बार फिर से बॉलीवुड का ‘किंग’ बनाने में कामयाब होगी।

शाहरुख की अन्तिम औसत सफल फिल्म आदित्य चोपड़ा निर्मित ‘फैन’ रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद आई उनकी गौरी शिंदे की ‘डियर जिन्दगी’ ने 50 करोड़ का कारोबार किया। वैसे इस फिल्म की यह सफलता आलिया भट्ट के खाते में गई। शाहरुख की ‘जीरो’ 200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म है। इस बजट को निकालने के लिए शाहरुख खान को बॉक्स ऑफिस पर लगातार दो सप्ताह तक राज करना होगा, जो कि मुश्किल है। उनकी फिल्म को केवल एक सप्ताह ही मिलेगा। 28 दिसम्बर को रणवीर सिंह की ‘सिम्बा’ का प्रदर्शन होगा। जो उन्हें अपने सामने टिकने नहीं देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
दूसरे दिन 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
मसूरी में मेघालय जैसी घटना, पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति पर हत्या का शक
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक