न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

21 दिसम्बर : त्रिकोणीय मुकाबले में ‘जीरो’, दक्षिण भारत से मिलेगी चुनौती, लागत निकालना होगा मुश्किल

शाहरुख (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म के जरिए वे अपनी सफल वापसी करना चाह रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 06 Dec 2018 2:37:11

21 दिसम्बर : त्रिकोणीय मुकाबले में ‘जीरो’, दक्षिण भारत से मिलेगी चुनौती, लागत निकालना होगा मुश्किल

शाहरुख (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म के जरिए वे अपनी सफल वापसी करना चाह रहे हैं। शाहरुख खान को उम्मीद थी कि उनकी फिल्म के सामने अन्य कोई निर्माता कम से कम दो सप्ताह तक अपनी फिल्म का प्रदर्शन नहीं करेगा, जिससे वे सफलता पा सकें। लेकिन ऐसा सम्भव नहीं हो पाया है।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,simmba,rohit shetty,ranveer singh,maari 2,kgf

बॉलीवुड ने उनके सामने 21 दिसम्बर को तो नहीं लेकिन अगले सप्ताह ही एक बड़ी फिल्म प्रदर्शित करने की घोषणा कर दी है। 28 दिसम्बर को करण जौहर अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शन तले बनी रोहित शेट्टी निर्देशित रणवीर सिंह अभिनीत ‘सिम्बा’ का प्रदर्शन करने जा रहे हैं। बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा था जब करण जौहर ने कहा था कि वे शाहरुख खान के अतिरिक्त किसी अन्य के साथ फिल्म नहीं बना सकते। लेकिन समय की चाल देखिए पिछले कुछ सालों से करण जौहर शाहरुख खान को छोडक़र अन्य सभी अभिनेताओं के साथ फिल्में बना रहे हैं और सफलता प्राप्त कर रहे हैं। और अब वे अपने इसी प्रिय मित्र की फिल्म के सामने ‘सिम्बा’ प्रदर्शित कर रहे हैं।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,simmba,rohit shetty,ranveer singh,maari 2,kgf

ऐसा नहीं है कि शाहरुख खान को सिर्फ एक सप्ताह बाद ही कड़ी टक्कर मिलेगी बल्कि उन्हें 21 दिसम्बर को दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की दो चर्चित फिल्मों से टकराव झेलना पड़ेगा। यह दो फिल्में तमिल और कन्नड़ भाषा में बनी ‘मारी-2’ और ‘केजीएफ’ हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों फिल्मों को हिन्दी भाषा में भी प्रदर्शित किया जाएगा। ‘मारी-2’ में जहाँ धनुष नजर आएंगे वहीं ‘केजीएफ’ के जरिए अभिनेता यश पहली बार हिन्दी दर्शकों के सामने होंगे। धनुष हिन्दी फिल्मों में आनन्द एल.राय की ‘रांझणा’ से डेब्यू कर चुके हैं।

अभिनेता यश ‘केजीएफ’ के लिए कमर कस चुके हैं, जो 21 दिसम्बर के दिन सिनेमाघरों में प्रदर्शित होनी है। फिल्म को एक साथ पांच अलग-अलग भाषाओं में प्रदर्शित किया जाएगा, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक बनाता है। निर्देशक प्रशांत नील के द्वारा बनाई गई ‘केजीएफ’ एक क्राइम ड्रामा है। इसमें यश एक गैंगस्टर के रूप में दिखाई देंगे, जो कर्नाटका में सोने की खदान में काम करता है।

कन्नड़ इंडस्ट्री की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी सीरीज ‘केजीएफ’ पेश करने के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एए फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। इस कन्नड़ फिल्म को तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। ‘केजीएफ’ एक्सेल एंटरटेनमेंट की पहली कन्नड़ फिल्म है और यह प्रोडक्शन हाउस इस तरह की मेगा सीरीज परियोजना से जुडक़र काफी खुश है।

यह पीरियड ड्रामा 70 के दशक के कार्यकाल पर आधारित है और इसे दो भागों में बनाया गया है। इनमें से पहले भाग का शीर्षक ‘केजीएफ चैप्टर 1’ है, जो 21 दिसंबर 2018 के दिन दर्शकों के सामने आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल