न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर की ‘सिम्बा’ बनेगी ‘जीरो’ के लिए रोड़ा, लागत निकलना मुश्किल

बॉक्स ऑफिस इस बात को लेकर चिंतित है कि क्या शाहरुख 1 सप्ताह के बाद दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में सफल हो पाएंगे, क्योंकि 28 दिसम्बर को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अभिनीत और करण जौहर (Karan Johar) रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) निर्मित निर्देशित फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 05 Dec 2018 6:53:59

रणवीर की ‘सिम्बा’ बनेगी ‘जीरो’ के लिए रोड़ा, लागत निकलना मुश्किल

आगामी 21 दिसम्बर को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और आनन्द एल.राय की फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस दुविधा में नजर आ रहा है। बॉक्स ऑफिस इस बात को लेकर चिंतित है कि क्या शाहरुख 1 सप्ताह के बाद दर्शकों को अपने साथ जोडऩे में सफल हो पाएंगे, क्योंकि 28 दिसम्बर को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अभिनीत और करण जौहर (Karan Johar) रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) निर्मित निर्देशित फिल्म ‘सिम्बा (Simmba)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है।

‘सिम्बा’ के प्रति दर्शकों का उत्साह ‘जीरो’ से ज्यादा नजर आ रहा है। दर्शक रणवीर सिंह को पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में देखने को उतावले नजर आ रहे हैं। इस तरह से इस फिल्म के ट्रेलर से 24 घंटे में तहलका मचाया है उसे देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि प्रदर्शन के बाद यह फिल्म शाहरुख की ‘जीरो’ को बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल टिकने देगी।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero vs simmba,rohit shetty,karan johar,ranveer singh,simmba

बता दे, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को अपने बैनर तले बनी फिल्म ‘जीरो (Zero)’ से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। उन्हें इस बात का विश्वास है कि उनकी यह फिल्म उन्हें एक बार फिर से बॉलीवुड का ‘किंग’ बनाने में कामयाब होगी।

शाहरुख की अन्तिम औसत सफल फिल्म आदित्य चोपड़ा निर्मित ‘फैन’ रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद आई उनकी गौरी शिंदे की ‘डियर जिन्दगी’ ने 50 करोड़ का कारोबार किया। वैसे इस फिल्म की यह सफलता आलिया भट्ट के खाते में गई। शाहरुख खान को अपनी फिल्म के 200 करोड़ के बजट को निकालने के लिए बॉक्स आफिस पर कम से कम 270 करोड़ का कारोबार करना अनिवार्य है, जिसकी उम्मीद कम ही नजर आती है। आज दर्शकों में शाहरुख खान से कहीं ज्यादा क्रेज रणवीर सिंह को लेकर है। ऐसे में शाहरुख किस तरह से अपनी फिल्म को बॉक्स ऑफिस की वैतरणी पार लगवाते हैं यह देखने वाली बात है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल