न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिसम्बर 21 : भारी न पड़ जाए अत्यधिक प्रमोशन, क्या ‘जीरो’ से संभलेगा शाहरुख खान का करियर

आने वाले 21 दिसम्बर को बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है जिसमें वे एक बौने के किरदार में नजर आएंगे।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 08 Dec 2018 9:05:37

दिसम्बर 21 : भारी न पड़ जाए अत्यधिक प्रमोशन, क्या ‘जीरो’ से संभलेगा शाहरुख खान का करियर

आने वाले 21 दिसम्बर को बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जीरो (ZERO)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है जिसमें वे एक बौने के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आनन्द एल.राय ने किया है। इस फिल्म को आनन्द एल.राय पहले सलमान खान के साथ बनाने वाले थे लेकिन उनका जल्दबाजी में मीडिया को दिए गए बयान से सलमान खान नाराज हो गए और उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया।

इसके बाद आनन्द एल राय ने इसकी कहानी शाहरुख खान को सुनाई जिन्हें यह पसन्द आई और उन्होंने इसमें न सिर्फ अभिनय करने का अपितु इसका निर्माण करने की जिम्मेदारी भी उठाई। वैसे शाहरुख खान का सितारा कुछ वर्षों से गर्दिश में चल रहा है। ऐसे में उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि उन्हें कुछ ऐसे निर्देशकों के साथ काम करना चाहिए जो कुछ हटकर करने का विचार रखते हों। इसी के चलते उन्होंने आनन्द की इस फिल्म को स्वीकार किया।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero movie,anushka sharma,katrina kaif

करीबन 200 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म का प्रमोशन इन दिनों शाहरुख बड़े जोर-शोर से कर रहे हैं। वे विभिन्न टेलीविजन कार्यक्रमों में जा रहे हैं साथ ही हर उस समारोह में भी अपनी फिल्म को प्रचारित कर रहे हैं जिसमें वे भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त इस फिल्म के ट्रेलर को नई प्रदर्शित हो रही सभी फिल्मों के साथ जोड़ा गया। जहाँ पर मध्यान्तर में इसे दिखाया जा रहा है।

वर्तमान में फिल्म को प्रमोट करना अनिवार्य हो गया है। लेकिन प्रमोशन का अतिरेक हो जाना फिल्म के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हमें ‘जीरो’ का प्रदर्शन कुछ ऐसा ही लग रहा है। इसका कारण यह है कि इसके ट्रेलर को दो माह पूर्व इंटरनेट पर जारी किया गया, जिसे वहाँ पर 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। और अब सिनेमाघरों में जिस गति और अंदाज से इसे लगातार दिखाया जा रहा है उससे ऐसा महसूस हो रहा है कि शाहरुख अपनी फिल्म के प्रति कुछ ज्यादा चिंतित नजर आ रहे हैं।

bollywood,Shah Rukh Khan,zero,zero movie,anushka sharma,katrina kaif

अपनी सफलता की साख को पुन: पाने का प्रयास कर रहे शाहरुख खान का यह कदम जरूरी है लेकिन वे शायद इस बात को नहीं सोच पा रहे हैं कि किसी भी चीज का अतिरेक नुकसान करता है। वही हाल अब ‘जीरो’ के ट्रेलर और प्रदर्शन का हो रहा है। हाल ही में शुक्रवार को ‘केदारनाथ’ देखने का मौका मिला। फिल्म के मध्यान्तर में अचानक से जीरो का ट्रेलर सामने आ गया। इसे देखते ही सिर घूमने लगा और सवाल उठने लगा कि आखिर कब तक हम सिर्फ ट्रेलर को देखेंगे। बार-बार किसी एक ही चीज को देखने से उसके प्रति रुचि कम होती जाती है। यह सिर्फ हमारा ही नहीं अपितु उन दर्शकों का भी कहना है जो पिछले दो माह से इसे देखते आ रहे हैं।

बता दे, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को अपने बैनर तले बनी फिल्म ‘जीरो (Zero)’ से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। उन्हें इस बात का विश्वास है कि उनकी यह फिल्म उन्हें एक बार फिर से बॉलीवुड का ‘किंग’ बनाने में कामयाब होगी। शाहरुख की अन्तिम औसत सफल फिल्म आदित्य चोपड़ा निर्मित ‘फैन’ रही है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद आई उनकी गौरी शिंदे की ‘डियर जिन्दगी’ ने 50 करोड़ का कारोबार किया। वैसे इस फिल्म की यह सफलता आलिया भट्ट के खाते में गई।

ऐसे में यह सवाल उठाना लाजिमी है कि क्या शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग लेने में कामयाब होगी और यदि ऐसा होता है तो क्या वह आगे अपने सफर को सफलतापूर्वक जारी रख पाएगी। और यदि कहीं दर्शकों ने इस बीच उनसे दूरी बना ली तो निश्चित रूप से ‘जीरो’ शाहरुख खान के लिए नुकसान का सौदा साबित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक